BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग SSP ने डोंगरगढ़ जाने वाले पद यात्रियों के मार्ग और फोर्स के ठहराने हेतु स्थान का स्वयं किया निरीक्षण

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के द्वारा स्वयं डोगरगढ दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुम्हारी टोल प्लाजा से अंजोरा मार्ग का सुरक्षा का जायजा लिया गया। शत प्रतिशत पदयात्रियो के पीठ पर व बैग में रेडियम स्टीकर लगाया लगाने की बात बताई गई, ताकि रात के समय वाहन चालको को पदयात्री आसानी से दिखाई दे सके ताकि किसी अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सकें साथ ही पदयात्रियों के लिए रूट चार्ट एवं सर्विस रोड में बाएं चलने हेतु विभिन्न स्थानों पर फ्लेक्स भी लगाया जाने हेतु निर्देश दिए गए।

नवरात्रि के दौरान डोगरगढ जाने वाले वाहन चालको की भीड को देखते हुए नेशनल हाईवे में वाहनो की रफ्तार कम करने हेतु ड्रम एवं स्टापर से विभिन्न स्थानो पर जिक-जेग बनाया गया है। इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 04 हाईवे पेट्रोलिंग के साथ 04 नवरात्रि पेट्रोलिंग को भी तैनात किया गया है जो पदयात्री मार्ग कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक 24 घंटे निरंतर अपने अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते रहेगें पदयात्रियों को मार्ग में किसी प्रकार की असुविधा होने पर वें यातायात हेल्प लाईन नंबर 9479192029 पर संपर्क कर सकते है।

SSP ने केंद्रीय अर्धसैनिक बल के रुकने, खाने एवं पेयजल की व्यवस्था का लिया जायजा विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए अर्धसैनिक बल के जवान तैनात होने पर उनके रुकने की व्यवस्था का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा लिया गया। निरीक्षण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा गंज मंडी दुर्ग पहुंच कर केंद्रीय अर्धसैनिक बल के रुकने, खाने एवं पेयजल की व्यवस्था को सुचारु करने के लिए उप पुलिस अधीक्षक लाइन श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी , नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री मणि शंकर चंद्रा एवं थाना प्रभारी दुर्ग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

विधानसभा चुनाव में मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए अर्धसैनिक बल के जवान भी तैनात होंगे। मतदान के दौरान अशांति रोकने के लिए भ्रमण करने के साथ ही अतिसंवेदनशील बूथों पर नजर रखेंगे। जिनमे जवानों के रुकने एवम खाने व पेयजल की व्यवस्था को उत्तम रखने के खास निर्देश दिए गए।

अर्धसैनिक बल के अलावा जिले की पुलिस व होमगार्ड जवान सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद बनाने में सहयोग करेंगे। मतदान सकुशल और भयमुक्त तरीके से संपन्न हो सके। इसके लिए इन क्षेत्रों में पुलिस पहले से ही अलर्ट है। मतदान सकुशल माहौल में संपन्न कराने के लिए एसीसीयू के जवान भी तैनात रहेंगे, जिससे मतदान के समय अगर माहौल बिगड़े तो उसे समय रहते संभाल लिया जाए। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts