प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के साथ वर्चुअल चर्चा में भारत में क्रोमबुक्स की मैन्यूफैक्चरिंग के लिए ‘एचपी’ के साथ गूगल की साझेदारी की तारीफ की…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार 16 अक्टूबर को गूगल और अल्फाबेट के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) सुंदर पिचाई से डिजिटल माध्यम से बातचीत की है. पीएम मोदी ने टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी गूगल की भारत में इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग इकोसिस्टम के विस्तार में भाग लेने की योजना पर चर्चा की।
नई दिल्ली में दिसंबर 2023 में भारत द्वारा आयोजित होने वाले एआई शिखर सम्मेलन को लेकर भी पीएम मोदी और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के बीच चर्चा हुई. पीएम मोदी ने गूगल को आने वाले एआई समिट में ग्लोबल पार्टनरशिप में योगदान देने के लिए भी आमंत्रित किया।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में क्रोमबुक्स की मैन्यूफैक्चरिंग के लिए ‘एचपी’ के साथ गूगल की साझेदारी की तारीफ की. पीएमओ ने कहा, “प्रधानमंत्री ने गूगल की 100 भाषा पहल की तारीफ की और आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस से जुड़े सॉल्यूशंस को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने की कोशिशों को प्रोत्साहित किया. उन्होंने गूगल को गुड गवर्नेंस के लिए एआई सॉल्यूशंस पर काम करने के लिए भी प्रेरित किया।”
पीएम मोदी ने गांधीनगर में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट) में ग्लोबल फिनटेक संचालन केंद्र खोलने की गूगल की स्कीम का स्वागत किया. पीएमओ ने बताया कि सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी को ‘गूगल पे’ और यूपीआई की पहुंच बढ़ाकर भारत में फाइनेंशियल इंक्लूजन में सुधार लाने की गूगल की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
PM @narendramodi interacts with @Google CEO @sundarpichaihttps://t.co/PgKjVNQtKs
via NaMo App pic.twitter.com/DVbVaoyKU8
— PMO India (@PMOIndia) October 16, 2023















