अंक तालिका में आखिरी स्थान पर मौजूद अफगानिस्तान को पहली जीत की तलाश में थी और आज पहली जीत दर्ज करते ही छठे पायदान पर पहुंच गई है…
नई दिल्ली (ए)। विश्व कप 2023 के आज 13वें मैच में बड़ा उलटफेर हो गया। 2019 विश्व कप की विजेता टीम इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को 69 रन से हराया। 285 रन का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद ही खराब रही।दूसरे ही ओवर में इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा. जॉनी बेयरस्टो दो रन बनाकर आउट हुए. उन्हें फजलहक फारूकी ने पवेलियन भेजा।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान की टीम ने 49.5 ओवर में 284 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड को जीत के लिए 285 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन उसकी पूरी टीम 40.3 ओवर में 215 रन पर ऑलआउट हो गई।
अफगानिस्तान की टीम अपने शुरुआती दो मैच हार चुकी है। पहले मैच में उसे बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट और दूसरे मैच में भारत के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। यह टीम खिताब जीतने की दावेदार नहीं है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उलटफेर कर दी।
दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के लिए रहमान ने 57 गेंद में 80 रन, इकराम अली ने 58 रन और मुजीब उर रहमान ने 16 गेंद में 28 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 285 रन का लक्ष्य रखा। अफगानिस्तान ने पहला विकेट 114 रन पर गंवाया था, लेकिन मध्य अंक में गिरावट की वजह से टीम का विशाल स्कोर कायम रहने में नाकाम रही। इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद ने सबसे शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने एक मेडन के साथ 10 ओवर में सिर्फ 42 रन देकर तीन विकेट लिए।















