BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

93 लाख रुपए का सोना और सोना से बना आभूषण जप्त, वाहन चेकिंग के दौरान मिले 5.61 लाख रुपए नगद

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा आगामी विधानसभा एवं आदर्श आचार संहिता लागू होने पश्चात क्षेत्र मे अनैतिक गतिविधियो पर विशेष निगाह रखने हिदायत दी गई है जिसके परिपालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उत्तम साहू के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 13.10.2023 को मुखबिर पर खपरगंज कबाडी लाईन बिलासपुर से एक व्यक्ति के पास नगदी रकम 5,61,000 रूपये जप्त किया गया, अनोवदक के विरूद्ध विधिवत धारा 102 जा.फौ के तहत कार्यवाही की गयी है।

93 लाख रुपए का सोना जप्त: निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद पुलिस महानिरीक्षक रेंज बिलासपुर अजय यादव एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन संदीप पटेल नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार डीएसपी मुख्यालय उदयन बेहार के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो के 14 स्थानो पर आकस्मिक चेकिंग पॉइंट लगाया गया।

थाना सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में देवकीनंदन चौक में चेकिंग पॉइंट लगाया गया जांच के दौरान एक निजी वाहन से 93 लाख रूपये मूल्य के सोने एवं सोने से बने अन्य आभूषण मिले इसके संबंध में मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश न करने पर विधिवत जप्त किया गया है जिले के विभिन्न स्थानों में यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगी।

Related Posts