भारत की इस जीत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम इंडिया को बधाई दी है. सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए टीम इंडिया को बधाई दी है…
लखनऊ (ए)। वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सात विकेटों से हराकर जीत दर्ज की है. भारत की इस जीत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम इंडिया को बधाई दी है. सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए टीम इंडिया को बधाई दी है।
सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- “बधाई! पूरी भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन। भारत माता की जय #INDvsPAK #ICCCricketWorldCup23” अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को 42.5 ओवर में 191 रन पर ढेर करने के बाद 30.3 ओवर में ही तीन विकेट पर 192 रन बनाकर वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक पूरी की है. गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन और कप्तान रोहित शर्मा की 86 रन की आतिशी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से हराया।
बधाई!
पूरी भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन।
भारत माता की जय 🇮🇳#INDvsPAK#ICCCricketWorldCup23 pic.twitter.com/O6ii9n1e5P
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 14, 2023
अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गणपत’ के गाने हम आए हैं पर हूक स्टेप्स करते दिख रहे हैं. इस वीडियो को पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘कोई पूछे तो बताना…कि हम 🇮🇳 आए है. लेट्स गो टीम इंडिया. #worldcup #indvspak’
पॉइंट्स टेबल में एक नंबर पहुंची भारतीय टीम…
















