भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 300 छक्के पूरे कर लिए हैं. उन्होंने विश्व में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में ये खास उपलब्धि हासिल की…
भिलाई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आज खेले गए भारत और पाकिस्तान मैच में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदते हुए मैच में 7 विकेट से जीत हासिल किया। भारत ने टॉस जीकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिया न्योता दिया। पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। बीच में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम और मो.रिजवान से पारी को संभाला लेकिन उनके आउट होते ही टीम तास के पत्तो की तरह धाराशाही हो गई और पूरी टीम 191 पर ऑल आउट हो गई।
भारत की बल्लेबाजी की शुरुआत धमाकेदार हुई किन्तु ओपनर शुभमन गिल 16 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट गवां दिया। 79 रन पर भारत का दूसरा विकेट गिरा, विराट कोहली ने 16 रन बनाकर आउट हुए। 22वें ओवर में 156 के स्कोर पर टीम इंडिया ने तीसरा विकेट गंवा दिया। रोहित शर्मा सिर्फ 63 गेंदों में 86 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के निकले।
श्रेयस अय्यर ने नाबाद 53 रन बनाए वही केएल राहुल ने 19 रन की पारी खेलते हुए भारत को 7 विकेट से जीत दर्ज कराया। भारत ने 30.3 ओवर्स में 192 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। इस महामुकाबले को देखने को लिए भारी तादाद में लोग पहुंचे हैं. एक लाख 30 हजार लोगों के झमता वाला नरेंद्र मोदी स्टेडियम बिल्कुल फुल दिखा। इस जीत के साथ भारत ने वनडे वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान पर 8-0 से जीत का सिलसिला जारी रखा है।

इसके पहले पाकिस्तान ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान ने सरेंडर कर दिया था। बल्लेबाजों की मददगार इस पिच पर भारतीय गेंदबाजों ने सटीक लाइन लेंथ से गेंदबाजी की और पूरी पाक टीम को 191 रनों पर ढेर कर दिया. पाकिस्तान के लिए बाबर आज़म ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए. वहीं रिजवान ने 49 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा सभी बल्लेबाज तू चल मैं आया की तर्ज पर आउट हुए. पाकिस्तान ने सिर्फ 36 रनों की भीतर अंतिम आठ विकेट गंवाए. भारत के लिए रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट लिए।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 300 छक्के पूरे कर लिए हैं. हिटमैन ने ये खास उपलब्धि पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप के मुकाबले में हासिल की, जो अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. अब रोहित शर्मा उन बल्लेबाज़ों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं, जिन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में 300 से ज़्यादा छक्के लगाए हैं।
🚨 Milestone Alert 🚨
3⃣0⃣0⃣ ODI Sixes & Going Strong 💪 💪
Rohit Sharma 🤝 Another Landmark
Follow the match ▶️ https://t.co/H8cOEm3quc#CWC23 | #TeamIndia | #INDvPAK | #MeninBlue pic.twitter.com/fjrq0AQFyF
— BCCI (@BCCI) October 14, 2023
वेस्टइंडीज़ के दिग्गज क्रिस गेल ने वनडे में 331 और पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज़ शाहिद अफरीदी ने वनडे में 351 छक्के लगाए हैं. इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. वहीं रोहित ने 246 वनडे पारियों में 300 छक्कें आंकड़ा पार किया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा और रोहित शर्मा की वाइफ ऋतिका सजदेह स्टेडियम में मैच देखती नजर आईं. सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और ऋतिका सजदेह का फोटो खूब वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
















