BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का आदेश जारी, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए आदेश जारी कर दिया है. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षण सत्र 2023 -24 में शासकीय, अनुदान प्राप्त गैर अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डी.एड, बी.एड, एम.एड कॉलेजों में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

दशहरा अवकाश दिनांक 23.10.2023 से 28.10.2023 तक कुल 06 दिन रहेगा. वहीं दीपावली अवकाश दिनांक 11.11.2023 से 16.11.2023 तक कुल 06 दिन रहेगा. वहीं शीतकालीन अवकाश दिनांक 25.12.2023 से 30 .12.2023 तक कुल 06 दिन रहेगा।

राज्य शासन ने दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश को मिलाकर कुल 64 दिन की छुट्टियों का ऐलान किया है. छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। देखे आदेश…

 

Related Posts