BREAKING

Uncategorised

स्पंदन अभियान के तहत विशेषज्ञों के साथ SP पहुंचे पुलिसकर्मियों के बीच, मानसिक अवसाद से बचने के दिए टिप्स


बालोदा बाज़ार। पुुुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के मानसिक तनाव, अवसाद से किस प्रकार बचा जाए को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञों के साथ अपने अधिकारी एवं कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से डॉ राकेश प्रेमी तथा डॉक्टर सुजाता पांडे ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों से कार्य क्षेत्र तथा निजी जीवन में होने वाले तनाव तथा अवसाद को किस प्रकार कम किया जाए के विषय में मनोवैज्ञानिक विधि से समझाया। इस दौरान पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को मेडिटेशन माइंडफूलनेस का अभ्यास भी कराया गया। तत्काल ही कर्मचारी एवं अधिकारियों से उनकी समस्याएं पूछकर निराकरण का प्रयास किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक बलोदाबाजार प्रशांत ठाकुर ने अपने अधिकारी एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि एक अच्छे पारिवारिक जीवन तथा व्यवसायिक रूप से दक्ष बनने के लिए मानसिक तनाव से बचना आवश्यक है। टाइम मैनेजमेंट किस प्रकार किया जाना चाहिए जिससे कि व्यक्तिगत पारिवारिक सामाजिक तथा व्यवसायिक जीवन में संतुलन लाकर कार्य किया जा सके। पुलिस अधीक्षक बलोदाबाजार ने अपने अधीनस्थों को उनके अंदर छुपी योग्यता को पहचानने और उसको बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया जिससे वे सुखद अनुभव प्राप्त करें। पुलिस अधीक्षक बलोदा बाजार प्रशांत ठाकुर ने बताया की जिले के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियो के लिए इसी प्रकार का सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल तथा रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित होकर लाभान्वित हुए।

Related Posts