भिलाई। डिजिटल इंडिया फौर न्यू इंडिया इस विषय पर शकुन्तला विद्यालय के ऑडिटोरियम में 11.10. 2023 को शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा संचालित शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर एवं शकुन्तला विद्यालय रामनगर भिलाई में भारतीय डाक विभाग द्वारा संभागीय स्तर पर पत्र लेखन, चित्रकारी तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रवर अधीक्षक डाकघर दुर्ग संभाग हरीश कुमार महावर और उप अधीक्षक डाकघर दुर्ग पूजा तिवारी के साथ ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डॉयरेक्टर संजय ओझा एवं शाला प्राचार्य विपिन कुमार के साथ-साथ पोस्ट ऑफिस के गणमान्य सदस्य भी उपस्थित थे।
इस प्रतियोगिताओं में लगभग 180 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 20 छात्रों को पुरस्कृत किया गया “ढाई अक्षर” प्रतियोगिता के अन्तर्गत छात्रों से स्टैंप डिजाइनिंग प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। हरीश कुमार महावर ने डाकघर की उपयोगिता, विशेषताएं तथा उनका महत्व बताते हुए कहा कि डाकघर कई प्रकार के कार्य करता है, जिसमें सेवाओं का डाकघर सेवाओं का स्वरूप बहु आयामी हो गया है।
इस अवसर पर मैनेजर ममता ओझा ( शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), व्ही दुबे, अभय दुबे, प्राचार्य सुतापा सरकार ( शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर) आरती मेहरा (शकुन्तला विद्यालय क्र-2), उपप्राचार्य जी. रंजना कुमार, अनिता नायर, हेडमिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, सुनीता सक्सेना, सीनियर मिस्ट्रेस रेन्जिनी एम.आर, बलजीत कौर, सीनियर एक्टिविटि इंचार्ज पूजा बब्बर एंव राजेश वर्मा, प्रतीक ओझा,
वनिता ओझा एवं शिक्षक शिक्षिकायें ने बधाई दी।
















