BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD आशीष वर्मा ने दिया इस्तीफा

रायपुर/भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा ने ओएसडी पद से मंगलवार को त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सचिव छग शासन सामान्य प्रशासन विभाग को लिखित में भेजा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुशंसा से ग्राम देमार (पाटन) निवासी आशीष वर्मा को ओएसडी के रूप में 20 दिसंबर 2018 को नियुक्त किया गया था।

बता दें कि ईडी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा के घर पर 23 अगस्त को छापेमारी की थी। इस दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन था।

Related Posts