नितेश तिवारी की रामायण’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. रणबीर कपूर की इस फिल्म में बॉलीवुड के तारा सिंह फिल्म में हनुमान जी के किरदार में नजर आ सकते हैं…
मुंबई (ए)। नितेश तिवारी की रामायण’ को लेकर गजब का बज बना हुआ है. जबसे फिल्म की घोषणा हुई है, फिल्म को लेकर रोज नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. फिल्म में राम और सिता के बाद अब राम भक्त हनुमान के रोल का भी खुलासा हो चुका है. लेटेस्ट अपडेट्स के मुताबिक, बॉलीवुड के तारा सिंह फिल्म में हनुमान जी के किरदार में नजर आने वाले हैं।
मालूम हो फिल्म नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, तो वहीं साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सिता का रोल निभाएंगी. वहीं फिल्म में सनी देओल हनुमान जी के किरदार में दिखाई दे सकते है. पिंकवीला की रिपोर्ट के मुताबिक, थिएटर में गदर मचाने के बाद अब सनी पाजी ‘रामायण’ में हनुमान बनकर गदा उठाते हुए नजर आ सकते हैं. हालांकि, फिल्म को लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई।
वहीं खबरें हैं कि फिल्म को लेकर स्टारकास्ट अपने लाइफस्टाइल में बदलाव कर रहे है. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, राम की तरह पवित्र होने के लिए रणबीर कपूर ने एल्कोहल और मीट त्यागने का फैसला लिया है. जी हां, रणबीर श्री राम की तरह पवित्र और साफ महसूस करना चाहते हैं, इस वजह से उन्होंने ये सब त्याग करने का फैसला लिया है. इसके अलावा रणबीर कपूर लेट नाइट पार्टीज में भी शामिल नहीं हो रहे हैं।
वहीं जब फिल्म की शूटिंग शुरू होगी, तब तक रणबीर पूरी तरह से एल्कोहल और नॉनवेज से दूरी बना चुके होंगे. बता दें कि फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी।















