गुंडरदेही। बुधवार को यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने गुंडरदेही थाना प्रभारी रोहित मालेकर अपने स्टॉफ के साथ सड़क पर उतरकर मोर्चा संभालते हुए नजर आये। थाना प्रभारी पैदल मार्च करते हुए धमतरी चौक व अन्य जगहो पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन के चालकों को हिदायत देते हुए गाड़ियों को निर्धारित स्थान पर खड़े करने और यातायात के नियमो का पालन करने की समझाइश दी।








