BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्डसाक्षात्कार

कुम्हारी की पल्लवी यादव अपनी आवाज से लोगों को कर रही हैं जागरुक

भिलाई (सारनाथ एक्सप्रेस)। सरस्वती शिशु मंदिर कुम्हरी में अपनी प्रारंभिक शिक्षा व गर्वमेंट हाईस्कूल की शिक्षा पूरी कर वर्ष 2017 में आट्र्स में स्नातक पूर्ण करने वाली कुम्हारी की पल्लवी यादव वर्तमान आकाशवाणी रायपुर में कैजुअल कम्पेयर रेडियो जॉकी के पद पर पदस्थ हैं। पल्लवी यादव अपनी आवाज से प्रदेश के कई जिलों के लोगों को जागरुक कर रही हैं। रायपुर के चौक-चौराहों पर जिंगल्स ऑन एयर में जो आवाज लोगों को जागरुक करने के लिए सुनाई देती है वह आवाज पल्लवी यादव की है। छत्तीसगढ़ के 10 शहरों में जिंगल्स ऑन एयर के तहत लोगों को ट्रैफिक नियम, साफ-सफाई और सामाजिक जागरुकता के लिए जो संदेश सुनाई देते हैं वह आवाज पल्लवी यादव की है वह हिंदी के अलावा छत्तीसगढ़ी में भी लोगों को अपनी आवाज के माध्यम से जागरुक कर रही हैं। डॉयल 112 में भी जो संदेश हम हिंदी और छत्तीसगढ़ी में सुनते हैं उसमें भी पल्लवी यादव की आवाज रहती है। रायपुर नगर निगम द्वारा कचरा संग्रह वाहन में जो गाना और संदेश चलता है उसमें भी पल्लवी यादव ने अपनी आवाज दी है। पल्लवी यादव सुरक्षित भव: फाउंडेशन एनजीओ में पिछले 4 वर्षों से कार्यरत हैं और वह एनजीओ में भी लोगों को संदेश देने का कार्य करती हैं फिर उन्हें पता चला कि आकाशवाणी में रेडियो जॉकी के वैकेंसी हैं तो इन्होंने वहां एप्लाई किया तो वहां इनका चयन हुआ। महज छोटी सी उम्र में ही पल्लवी यादव ने अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। लाईव ऑन एयर ट्रैफिक जॉकी के माध्यम से भी रायपुर ट्रैफिक कंट्रोल रुम से भी लोगों को जागरुक कर चुकी हैं। इन्हें रायपुर स्मार्ट सिटी, महिला शक्ति अलंकरण समारोह समिति, रोयॉल कान्वेंट हाईस्कूल, सुरक्षित भव: फाउंडेशन, स्वर्णकार युवा क्रांति मंच आदि संस्थाओं द्वारा प्रशस्ति पत्र व मेमोन्टो द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

Related Posts