BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

सैकड़ो युवकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेकर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रविवार को सैकड़ो युवकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेकर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। भाजपा टोपी और गमछा पहना कर उनका स्वागत, अभिनंद किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर ने किया। हिरेन्द्र पटेल के नेतृव में 500 युवाओं ने, ग्रीन आर्मी के अमिताभ दुबे के नेतृत्व में करीब सौ लोगों ने व गौरीशंकर श्रीवास के नेतृव में 25 लोगों ने भाजपा का दामन थामा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने भाजपा की सदस्यता लेने आए सैकड़ों युवक- युवतियों से आह्वान किया कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकें। भूपेश सरकार की नाकामियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में करप्शन और कमीशन का खेल चल रहा है। बहन -बेटियों के साथ अत्याचार और अनाचार की रोज घटनाएं हो रही हैं। शहर से लेकर गांव तक अवैध शराब की बिक्री भूपेश सरकार के संरक्षण में चल रहा है।

दस लाख बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा करने वाली भूपेश सरकार बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता न देना पड़े इसलिए ऐसी शर्तें बनाई जिसके कारण कई बेरोजगार युवा बेरोजगारी भत्ता से वंचित हो गए। पीएससी में सरकारी अधिकारियों, कांग्रेसी नेताओं और उनके रिश्तेदारों के लोगों की नियुक्तियां कर घोटाला किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भूपेश सरकार हर मोर्च पर नाकाम हो चुकी है। युवाओं, किसानों से छला व धोखाधड़ी की जा रही है। झूठ बोलकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार का काला चिट्ठा जनता के सामने आ चुका है। संभाग प्रभारी दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने घोषणा पत्र में झूठे वादे कर वोट लिया और बदले में छत्तीसगढ़ की जनता को झूठ, फरेब, धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार की सौगात दी।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, अमित साहू, जिला प्रभारी दिलीप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष जयंती भाई पटेल, जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, गौरीशंकर श्रीवास, अनूप खेलकर, हरेन्द्र पटेल, अमिताभ दुबे, राजेश सूर्यवंशी, भास्कर धनकर, विकास सिंह गौतम, पवन ओझा, अनुपमा माथूर, सुधीर चौबे, राधेश्याम बाग आदि उपस्थित थे।

Related Posts