मौसम साफ होने के बाद उन्होंने एक बार फिर केदारनाथ धाम यात्रा का प्लान बनाया. प्लान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी लाव लश्कर के साथ केदारनाथ पहुंचे और पूजा अर्चना की…
उत्तराखंड (ए)। बाबा केदार के दर पर हाजिरी देने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ धाम पहुंच गए. दौरे के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर केदारनाथ हेलीपैड पर उतरा. बता दें कि खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री योगी ने केदारनाथ धाम की यात्रा को स्थगित कर दिया था. सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी बद्रीनाथ धाम में दर्शन-पूजन करने चले गए थे. मौसम साफ होने के बाद उन्होंने एक बार फिर केदारनाथ धाम यात्रा का प्लान बनाया. प्लान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी लाव लश्कर के साथ केदारनाथ पहुंचे और पूजा अर्चना की. उनके साथ मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्र और अन्य अधिकारी भी केदारनाथ पहुंचे।
जय जय बदरी विशाल… pic.twitter.com/p9oXmjqfjE
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 7, 2023
केदारनाथ दौरे पर मुख्यमंत्री योगी के आने की बीजेपी कार्यकर्ताओं को जानकारी थी. हेलीपैड पर उन्होंने मुख्यमंत्री को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया. पुरोहित समाज की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. मंत्रोच्चारण के साथ यूपी के मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया गया. तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला जीएमवीएन अतिथि गृह के लिए रवाना हो गया. अतिथि गृह में मुख्यमंत्री योगी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों से मुलाकात की।
उत्तराखण्ड स्थित घस्तौली चौकी पर तैनात, हर सम-विषम परिस्थिति में माँ भारती की सुरक्षा में मुस्तैद ITBP के जवानों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया…@ITBP_official pic.twitter.com/LzO6lbsCle
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 7, 2023
पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों से भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री योगी बाबा केदारनाथ के दर्शन करने गए. तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को केदारनाथ धाम में दर्शन-पूजन और रुद्रप्रयाग में रात्रि प्रवास करना था. कोहरे की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ की यात्रा के बजाय बद्रीनाथ धाम में दर्शन पूजन किया था।
देवभूमि उत्तराखण्ड में आज बाबा श्री केदारनाथ जी के दर्शन-पूजन कर लोक-मंगल की कामना की।
जय श्री केदार! pic.twitter.com/fXoOXc9fc6
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 8, 2023
दौरे के पहले दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर देहरादून में उतरा था. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 7 अक्टूबर को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शिरकत की. उत्तराखंड में मुख्यमंत्री योगी को कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों से जबरदस्त सम्मान मिल रहा है।
महाद्रिपार्श्वे च तटे रमन्तं सम्पूज्यमानं सततं मुनीन्द्रैः।
सुरासुरैर्यक्षमहोरगाद्यैः केदारमीशं शिवमेकमीडे॥जय श्री केदार! pic.twitter.com/ndZ8qBWTc4
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 8, 2023
ये तीर्थ स्थल आस्था के साथ-साथ राष्ट्रीय एकात्मता के भी आधार हैं… pic.twitter.com/V53rtL4VcM
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 8, 2023















