मौके से छह कॉलगर्ल समेत सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। होटल के कमरों में रखे डस्टबिनों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई…
कानपुर (ए)। फीलखाना थाना क्षेत्र के मॉल रोड स्थित होटल रॉयल गैलेक्सी में पकड़ी गई तीनों कॉलगर्ल ने गुरुवार को जब मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने शुरू किए तो पुलिस भी दंग रह गई। तीन में से दो युवतियां बोलीं कि एक युवक उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर होटल ले आया। इसके बाद अच्छे भविष्य का लालच देकर वैश्यावृत्ति के धंधे में उतार दिया। इसके एवज में उन्हें होटल के एक कमरे में रहने और खाने की भी व्यवस्था की गई थी।
एडिशनल डीसीपी पूर्वी आकाश पटेल ने बुधवार को मॉल रोड स्थित होटल रॉयल गैलेक्सी में छापा मारकर होटल मालिक अश्विनी गुप्ता उर्फ अंशु, दलाल शुक्लागंज निवासी दयाशंकर तिवारी, दलाल किदवईनगर निवासी पूजा दुबे, होटल कर्मचारी रामकिशन गौतम व ग्राहक जितेंद्र कुमार और तीन कॉलगर्ल को गिरफ्तार किया था। कॉलगर्ल ने बताया कि एक युवक उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें इस धंधे में ले आया था।
होटल संतोष राज में चलता मिला देह व्यापार का धंधा, कॉलगर्ल समेत सात गिरफ्तार
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित होटल संतोष राज में पुलिस ने छापा मारकर एक और देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया। मौके से छह कॉलगर्ल समेत सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। होटल के कमरों में रखे डस्टबिनों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
एडीसीपी ईस्ट आकाश पटेल ने बताया कि लंबे समय से रेल बाजार क्षेत्र में होटलों में देह व्यापार के संचालन की शिकायत मिल रही थी। शनिवार को एसीपी कैंट ब्रज नारायण सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने होटल संतोष राज में छापा मारा, जहां सेक्स रैकेट चलता मिला। छापे के दौरान मौके पर छह कॉलगर्ल और एक युवक मिला।
वहीं, काला धंधा करने वाला राजू शर्मा मौके से फरार हो गया। आरोपियों के पास से 21 हजार रुपये बरामद हुए। जांच में पता चला है कि होटल कांग्रेस के नेता राजेश सिंह के भाई प्रकाश सिंह का है। एडीसीपी पूर्वी आकाश पटेल ने बताया कि अवैध व्यापार करने वाले किसी भी होटल संचालक को बख्शा नहीं जाएगा।
छापे के दौरान पुलिस को पता चला कि होटल में ही एक हजार रुपये में कॉलगर्ल से लेकर कमरे तक उपलब्ध कराए जाते थे। होटल में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उद्घाटन का पत्थर भी लगा हुआ है।