चीन में चल रहे एशियन गेम्स में भारत के पदकों की संख्या 107 हो गई है, जिसके चलते पीएम मोदी ने सभी देशवासियों और खिलाड़ियों को बधाई दी है…
नईदिल्ली (ए)। भारत ने एशियन गेम्स 2023 में शनिवार को इतिहास रच दिया है. भारत ने चीन के हांग्जो में चल रहे एशियन गेम्स में अब तक सौ मेडल हासिल कर लिए हैं. इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए महिला कबड्डी टीम और देश वासियों को बधाई दी है. मालूम हो कि भारत ने इस बार एशियन गेम्स में 100 मेडल पार करने का लक्ष्य रखा था. जिसे सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। भारत ने 25 गोल्ड, 38 सिल्वर तथा 41 ब्रॉन्ज मेडल जीते।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एशियाई खेलों में भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं कि हम 107 पदकों की बड़ी उपलब्धि तक पहुंच गए हैं. इस मौके पर मैं अपने एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं जिनके प्रयास की वजह से ही भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है. उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से ही आज हम गर्व महसूस कर रहे हैं।
भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स 2023 में 107 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया ने कुल 28 गोल्ड मेडल जीते हैं. उसके लिए खिलाड़ियों ने शनिवार सुबह तीरंदाजी में दो गोल्ड मेडल जीते. वहीं भारतीय महिला कबड्डी टीम का यह तीसरा खिताब है. पिछली बार जकार्ता में उसने रजत पदक जीता था. फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपै ने बेहद कड़ी चुनौती दी, लेकिन भारत एक अंक से बाजी मार गया. भारत फिलहाल मेडल टैली में चौथे नंबर पर है. इस लिस्ट में चीन पहले नंबर पर है. चीन ने 356 मेडल जीते हैं।

A momentous achievement for India at the Asian Games!
The people of India are thrilled that we have reached a remarkable milestone of 100 medals.
I extend my heartfelt congratulations to our phenomenal athletes whose efforts have led to this historic milestone for India.… pic.twitter.com/CucQ41gYnA
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2023















