दक्षिण अफ्रीका की ओर से तीन खिलाड़ियों ने शतक लगाए। इनमें क्विंटन डिकॉक (100 रन), रसी वान डर डुसेन (108 रन) और एडेन मार्करम (106 रन) शामिल हैं। यह वनडे विश्व कप में पहली बार है जब किसी मैच की एक पारी में तीन खिलाड़ियों ने शतक लगाए हों…
नईदिल्ली (ए)। भारत में जारी वनडे विश्व कप के चौथे ही मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 428 रन बनाकर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। उन्होंने 2015 विश्व कप में पर्थ में अफगानिस्तान के खिलाफ 50 ओवर में सात विकेट पर 417 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप में तीसरी बार 400+ का स्कोर बनाया। यह टीम ऐसा करने वाली पहली टीम है। दूसरे नंबर पर भारत और ऑस्ट्रेलिया हैं, जिन्होंने एक-एक बार ऐसा किया है।
| टीम | स्कोर | खिलाफ | मैदान | साल |
| द. अफ्रीका | 428/5 (50) | श्रीलंका | दिल्ली | 2023 |
| ऑस्ट्रेलिया | 417/7 (50) | अफगानिस्तान | पर्थ | 2015 |
| भारत | 413/5 (50) | बरमूडा | पोर्ट ऑफ स्पेन | 2007 |
| द. अफ्रीका | 411/4 (50) | आयरलैंड | कैनबरा | 2015 |
| द. अफ्रीका | 408/5 (50) | वेस्टइंडीज | सिडनी | 2015 |
| श्रीलंका | 398/5 (50) | केन्या | कैंडी | 1996 |
वनडे की एक पारी में तीन शतक
- दक्षिण अफ्रीका vs वेस्टइंडीज, जोहानिसबर्ग, 2015
- दक्षिण अफ्रीका vs भारत, वानखेड़े, 2015
- इंग्लैंड vs नीदरलैंड, अम्स्टेलवीन, 2022
- दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका, दिल्ली 2023*
वनडे विश्व कप में शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर
- 107* रन: एबी डिविलियर्स vs वेस्टइंडीज, दिल्ली 2011
- 134 रन: एबी डिविलियर्स vs नीदरलैंड, मोहाली 2011
- 100 रन: क्विंटन डिकॉक vs श्रीलंका, दिल्ली 2023
वनडे विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी साझेदारी:
- 256* रन – जेपी डुमिनी और डेविड मिलर vs जिम्बाब्वे, हैमिल्टन, 2015
- 247 रन- हाशिम अमला और फाफ डुप्लेसिस vs आयरलैंड, कैनबरा, 2015
- 221 रन- हाशिम अमला और एबी डिविलियर्स vs नीदरलैंड, मोहाली, 2011
- 204 रन- क्विंटन डिकॉक और वान डर डुसेन vs श्रीलंका, दिल्ली 2023*
श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी साझेदारी (कोई भी विकेट):
- 204 रन- क्विंटन डिकॉक और रसी वान डर डुसेन, दिल्ली 2023*
- 187 रन- हाशिम अमला और क्विंटन डिकॉक, सेंचुरियन 2017
- 186 रन- एबी डिविलियर्स और ग्रीम स्मिथ, जोहानिसबर्ग 2012
- 175* रन- हाशिम अमला और फाफ डुप्लेसिस, चेस्टर-ले-स्ट्रीट, 2019
- 172* रन- हर्शल गिब्स और जैक कैलिस, किम्बर्ली 2002
डिकॉक ने वनडे करियर का 18वां शतक जड़ा, जबकि किसी आईसीसी टूर्नामेंट में यह डिकॉक का पहला शतक रहा। वह 84 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के की मदद से 100 रन बनाकर मथीशा पथिराना का शिकार बने। इसके बाद रसी वान डर डुसेन ने वनडे करियर का पांचवां शतक लगाया। वह 110 गेंदों में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 108 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दुनिथ वेलालगे ने समरविक्रमा के हाथों कैच कराया।
आईसीसी टूर्नामेंट्स में डिकॉक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर:
- 100 रन: vs श्रीलंका, दिल्ली 2023*
- 78* रन: vs श्रीलंका, सिडनी 2015
- 68 रन: vs इंग्लैंड, द ओवल 2019
- 68 रन: vs अफगानिस्तान, कार्डिफ 2019
दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक वनडे शतक:
- 27 शतक: हाशिम अमला
- 25 शतक: एबी डिविलियर्स
- 21 शतक: हर्शल गिब्स
- 18 शतक: क्विंटन डिकॉक*
- 17 शतक: जैक्स कैलिस
विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी:
- 34 साल 358 दिन – फाफ डुप्लेसिस vs ऑस्ट्रेलिया, मैनचेस्टर, 2019
- 34 साल 242 दिन – रसी वान डर डुसेन vs श्रीलंका, दिल्ली, 2023*
- 31 साल 337 दिन – हाशिम अमला vs आयरलैंड, कैनबरा, 2015
- 31 साल 151 दिन – जैक कैलिस vs नीदरलैंड, बैसेटेरे, 2007
- 31 साल 10 दिन – एबी डिविलियर्स vs वेस्टइंडीज, सिडनी, 2015
इन दोनों के आउट होने के बाद एडेन मार्करम ने मोर्चा संभाला और 49 गेंदों में शतक लगा दिया। यह विश्व कप का सबसे तेज शतक रहा। मार्करम ने 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जब आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन ने इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों में शतक जड़ा था। वहीं, यह दक्षिण अफ्रीका के लिए तीसरा सबसे तेज शतक रहा। मार्करम 54 गेंदों में 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 106 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मदुशंका ने पवेलियन भेजा। हेनरिक क्लासेन 20 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए।
वनडे विश्व कप में सबसे तेज शतक
- 49 गेंद: एडेन मार्करम vs श्रीलंका, दिल्ली, 2023
- 50 गेंद: केविन ओ’ब्रायन vs इंग्लैंड, बेंगलुरु, 2011
- 51 गेंद: ग्लेन मैक्सवेल vs श्रीलंका, सिडनी, 2015
- 52 गेंद: एबी डिविलियर्स vs वेस्टइंडीज, सिडनी 2015















