भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को भी स्वर्ण पदक मिला है। फाइनल मैच में भारत का सामना अफगानिस्तान के साथ था। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 112 रन बनाए थे…
नईदिल्ली (ए)। एशियाई खेल 2023 में भारत का सफर खत्म हो चुका है। भारत ने कुल 107 पदक अपने नाम किए। यह एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ, 11वें दिन 12, 12वें दिन पांच, 13वें दिन नौ और 14वें दिन 12पदक मिले।
एशियाई खेलों में भारत ने 107 पदक जीते और पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। अभी कुछ खेलों का आयोजन बाकी है, लेकिन इससे पदक तालिका में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है। ऐसे में भारत ने पदक चौथे स्थान पर रहकर अपना अभियान खत्म किया।
भारत ने 107 पदकों के साथ एशियाई खेल 2023 में अपना अभियान खत्म किया। भारत की झोली में 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक आए। यह अब तक हुए एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 में था, जब भारत को 70 पदक मिले थे। इस बार भारत ने पहली बार 100 का आंकड़ा पार किया। भारत के लिए तीरंदाजी और एथलेटिक्स में जमकर पदक आए। अंत में पहलवानों ने भी कई पदक जीते। बैडमिंटन और क्रिकेट में ऐतिहासिक स्वर्ण मिले।
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को भी स्वर्ण पदक मिला है। फाइनल मैच में भारत का सामना अफगानिस्तान के साथ था। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 112 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश के कारण आगे का खेल नहीं हो सका और बेहतर वरीयता के आधार पर भारत को विजेता घोषित कर दिया गया। टीम इंडिया को स्वर्ण पदक मिला। वहीं, अफगानिस्तान को रजत के साथ संतोष करना पड़ा।
A Silver lined victory for our♟️women's team at #AsianGames2022
The team consisting of @humpy_koneru, @HarikaDronavali, @chessvaishali , @vantikachess & Savitha Shri finished 2️⃣nd among 12 teams following a total of 9 matches over the course of 9 days! 🇮🇳
Many congratulations… pic.twitter.com/cRlD8dtJe9
— SAI Media (@Media_SAI) October 7, 2023
भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 28
रजतः 38
कांस्यः 41
कुलः 107















