BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आज रात से कुम्हारी ओवर ब्रिज के नीचे सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू, जाम से बचने अल्टरनेट मार्ग का करे प्रयोग

भिलाई। आज रात से कुम्हारी ओवर ब्रिज के नीचे सर्विस रोड का कार्य प्रारंभ किया गया जिसमे सर्वप्रथम रायपुर से दुर्ग मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है जो 6 दिन के अंदर कार्य पूर्ण करने के पश्चात डाबरापारा, पावर हाउस, चंद्रा मौर्या सुपेला सर्विस रोड का कार्य किया जायेगा।

वाहन चालकों से अपील है कि जाम से बचने वैकल्पिक मार्ग सिरसा गेट से मोतीपुर, उतई फुन्दा अमलेश्वर मार्ग का प्रयोग करे। एयरपोर्ट जाने वाले समय से पहले निकले।

निर्माण कार्य के दौरान उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) द्वारा निर्माण कंपनी को सेफ्टी उपकरणों का प्रयोग करने वाहन डायवर्ट करने के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात करने रात्रि के समय उचित प्रकाश व्यवस्था रखने हेतु निर्देश दिए गए साथ ही आम नागरिकों से अपील की है की सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं।

Related Posts