भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा कमिश्नर अजय त्रिपाठी द्वारा गुरूवार दिनांक 05/10/2023 को निगम के राजस्व विभाग के कर्मचारियों को तलब किया।बैठक में एक-एक वार्ड की राजस्व वसूली के विषय पर विस्तार से जानकारी संबधित सहायक राजस्व निरीक्षकों द्वारा कमिश्नर के समक्ष रखी गयी।
यहा बता दे कि भिलाई चरौदा निगम के पूर्व संपत्तिकर अधिकारी की सेवानिवृत्त जून 2023 में होने के पश्चात् श्रीमती अरूणिमा दुबे सहायक राजस्व अधिकारी को यह प्रभार सौंपा गया।
बैठक में अरूणिमा दुबे सहायक राजस्व अधिकारी समेत सभी वार्डो में संपत्तिकर वसूल करने वाले कर्मचारी उपस्थित रहे। निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने बैठक में उपस्थित समस्त राजस्व अमले को वास्तविक एसेसमेंट कर करो का निर्धारण करने निर्देश प्रदान किये।














