आईएएस अभिषेक सिंह 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी कदम रखा और कई फिल्मों में अभिनय का कार्य भी किया है…
नईदिल्ली (ए)। चर्चित आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह के इस्तीफे की खबर आज सामने आई है. आईएएस अभिषेक सिंह की गुजरात विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्वर के रूप में ड्यूटी लगी थी. इस दौरान उन्होंने जिस गाड़ी पर ऑब्जर्वर लिखा था, उसके साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी. जिसके बाद उन्हें राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया था. आईएएस अभिषेक को राजस्व परिषद से अटैच किया गया था. लेकिन बुधवार को अचानक उनके इस्तीफे की खबर सामने आई है. जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है।
आज हम आपको आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह की सक्सेस स्टोरी के बारे में बताएंगे कि कैसे उन्होंने यूपीएससी सीएसई परीक्षा क्लियर की. अभिषेक सिंह 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी कदम रखा और कई फिल्मों में अभिनय का कार्य भी किया है।
एक इंटरव्यू में आईएएस अभिषेक ने बताया था कि कॉलेज के दिनों मे उन्होंने जिससे प्यार किया था उसी ने उन्हें प्यार में धोखा दे दिया. उस धोखे के बाद अभिषेक ने सुसाइड तक करने के बारे में भी सोच लिया था. लेकिन उन्होंने खुद को संभाला. फिर उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देने का मन बनाया और तैयारी में जुट गए. जिसके बाद साल 2011 में उन्हें परीक्षा में सफलता मिली. वर्ष 2011 में अभिषेक सिंह की आल इंडिया में 94वीं रैंक आई थी. अभिषेक सिंह के पिता भी आईपीएस अधिकारी रहे हैं व उनकी मां हाउस वाइफ हैं।
अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस अधिकारी हैं. आईएएस दुर्गा को उनकी बेहतरीन कार्यशैली और ईमानदारी के लिए जाना जाता है. दुर्गा शक्ति नागपाल छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं और उन्होंने बी.टेक की है. यूपीएससी एग्जाम में उन्होंने 20वीं रैंक प्राप्त की थी।















