BREAKING

Uncategorised

मासूम पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार, पुलिस को करना पड़ा कड़ी मसक्कत

बेमेतरा। दिनांक 02.06.2020 एवं 03.06.2020 की दरमियानी रात्रि में 12 से 02 के मध्य घटित दुष्कर्म की घटना जिसमें भारतीय दण्ड विधान धाराओ के तहत अगुवा बलात्कार एवं पास्को अधिनियम के तहत अपराध कायम किया गया था ।
   उक्त घटना की सूचना मिलने पर पुलिस महानिदेशक रायपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा त्वरित कार्यावाही हेतु पुलिस अधीक्षक बेमेतरा को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग पटेल द्वारा अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा  विमल कुमार बैस के नेतृत्व में एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा, प्रशि. उप. पु. अधी. तोमेश वर्मा, बेमेतरा नगर निरीक्षक राजेश मिश्रा, निरीक्षक अंबर सिंह, महिला सेल प्रभारी नीता राजपूत, सायबर सेल प्रभारी मोहित चेलक को टीम में शामिल करते हुए, इसके अतिरिक्त बेमेतरा जिले से दक्ष पुलिस अधीकारियों एवं कर्मचारियों की 40 लोगो की टीम बनाकर पृथक से 05 टीम तैयार की गई।
  प्रकरण में कोई भी प्रत्यक्षदर्शि साक्षी नही होने से प्रकरण पूर्ण ब्लाईंड था। इस केश में करीब 50 हजार मोबाईल नम्बरो का विश्लेषण किया गया। जो टावर डंप एनालिसिस से मिले थे। किंतु आरोपी द्वारा घटना के दौरान मोबाईल का उपयोग नही किये जाने की वजह से पता साजी में आरोपी की पहचान स्थापित करने में उपरोक्त विश्लेषण कारगर साबित नही हुए । 
 इस प्रकरण् में घटना स्थल से लेकर सिमगा तक के करीब 20 विभिन्न स्थानो के सीसी टीवी फुटेज का भी विश्लेषण किया गया। किंतु फुटेज रात्रि होने से स्पष्ट नही दिखने के कारण पीडित बालिका द्वारा पहचान करने में मुश्किले आ रही थी। 
इसके पश्चात आरोपी का पता लगाने के लिए इस प्रकरण की विवेचना में एक नई तकनीकी – जीपीएस डेटा एनालिसिस - का इस्तमाल किया गया। इसके तहत घटना स्थल से घटना की रात्रि गुजरने वाली करीब 12 हजार ट्रके जो कवर्धा, बेमेतरा, सिमगा रूट मे चलती है उन सभी ट्रको के जीपीएस डेटा का विश्लेषण किया गया। जिसमें पाया गया कि एक ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमएल 8356 घटना स्थल के सामने घटना दिनांक समय को करीब 10 मिनट के लिए रूकी है तथा बेमेतरा की ओर रवाना हुई है । इस ट्रक के जीपीएस डेटा का विश्लेषण करने पर पाया गया कि घटना के पश्चात यह ट्रक घटना स्थल के आगे बेमेतरा सिमगा के मध्य काफी देर तक रूकी रही। दिनांक 20.06.2020 को जबलपुर से वापस आने पर उक्त ट्रक को पकडा गया। आरोपी ट्रक चालक सुरज प्रजापति पिता रामनाथ प्रजापति उम्र 35 साल जाति कुम्हार हाल मुकाम 321 एज काम्पलेक्स विधानसभा रोड सड्डू थाना पंडरी जिला रायपुर स्थाई पता ग्राम बघवार थाना भण्डारिया जिला गढवा झारखण्ड  को पकडा गया। 20.06.2020 को पीडिता से उपरोक्त आरोपी की एवं ट्रक की पहचान कार्यवाही करायी गई। पीडिता के द्वारा आरोपी एवं ट्रक को पहचान ली गई है। 
        उपरोक्त प्रकरण में पीडिता अनुसुचित जाति की होने की वजह से एस.सी. एस.टी. एक्ट की धारा जोडी गई।
आरोपी सुरज प्रजापति पिता रामनाथ प्रजापति उम्र 35 साल जाति कुम्हार हाल मुकाम 321 एज काम्पलेक्स विधान सभा रोड सड्डू थाना पंडरी जिला रायपुर स्थाई पता ग्राम बघवार थाना भण्डारिया जिला गढवा (झारखण्ड) से ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमएल 8356 को जप्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है।
  उक्त कार्यवाही माननीय गृह मंत्री एवं पुलिस महानिदेशक रायपुर के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज विवेकानंद सिन्हा के सतत मॉनिटरिंग व आवश्यक दिशा निर्देश में पुलिस अधीक्षक बेमेतरा  दिव्यांग पटेल के नेतृत्व में अति. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा  विमल कुमार बैस, एसडीओपी बेमेतरा  राजीव शर्मा, प्रशि. उप. पु. अधी.  तोमेश वर्मा, बेमेतरा नगर निरीक्षक  राजेश मिश्रा, निरीक्षक अंबर सिंह, महिला सेल प्रभारी नीता राजपूत, चौकी खंडसरा प्रभारी उप. निरी. रंजीत प्रताप सिंह, सायबर सेल प्रभारी प्र. आर. मोहित चेलक एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही है।

Related Posts