भिलाई-3। नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा क्षेत्र के सिरसागेट चौक पर आज निगम महापौर निर्मल कोसरे सभापति कृष्णा चंद्राकर एवं मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल द्वारा सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ विधि विधान से भूमिपूजन कर किया गया। बतादे कि निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्य एवं नवीन निर्माण कार्य को यथाशीघ्र प्रारंभ कराने और पूरा करने को लेकर महापौर निर्मल कोसरे द्वारा अधिकारियों को निर्देश प्रदान किया गया है।
इसी क्रम में आज क्षेत्र के विकास में एक नया अध्याय और जुड़ गया, जिससे सिरसागेट चौक से लेकर वार्ड क्र. – 04 जरवाय तक जाने वाले गौरव पथ सड़क का सौंदर्यीकरण 2.25 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा।
आज के कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर चैतन्य बघेल, महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्रकार के साथ महापौर परिषद के सदस्य मोहन साहू, मनोज कुमार, वेंकट रमना, दीप्ति आशीष वर्मा, एम जानी, ईश्वर साहू, देवकुमारी भलावी, संतोषी निषाद, पार्षद संतोष तिवारी एवं अभिषेक वर्मा शामिल हुए।














