BREAKING

छत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

भाजपा की केंद्रीय चुनाव की समिति बैठक में छत्तीसगढ़ और राजस्थान को लेकर बड़ा फैसला, 54 नामों पर लगी मुहर, इन सांसदों को मिल सकता है विधानसभा का टिकट

नवंबर-दिसंबर के महीने में कई राज्यों में विधानसभा चनाव होने हैं. राजस्थान और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्य ऐसे हैं जहां बीजेपी सत्ता से बाहर है…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में रविवार 1 अक्टूबर को पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने राजस्थान के लिए क़रीब 54 उम्मीदवारों पर मुहर लगाई है, सूत्रों के मुताबिक़ क़रीब 6 विधानसभा सीटों पर सांसदों को उम्मीदवार बनाया जा सकता है. राजस्थान की चुनाव समिति में जिन सीटों पर चर्चा की गई है वे “बी“ कैटिगरी की सीटें हैं यानि वे सीटें हैं जिन्हें बीजेपी पिछले चुनाव में हार गई थी।

मध्य प्रदेश की तर्ज़ पर राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी अपने सांसदों को विधानसभा चुनाव मैदान में उतार सकती है, जो प्रमुख नाम उभरकर सामने आ रहे हैं उनमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, जयपुर ग्रामीण से सांसद राजवर्धन सिंह राठौड़, राजसमन्द से सांसद दिया कुमारी, चूरु से सांसद राहुल कासवन और अलवर से सांसद बाबा बालक नाथ शामिल हैं।

कई मौजूदा विधायकों को भी मिल सकता है टिकट बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ की तक़रीबन सभी सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिये गये हैं. करीब 69 सीटो पर चुनाव समिति में उम्मीदवार तय किए गए हैं, सभी मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया जा रहा है, जबकि कई सीटों पर मध्य प्रदेश का फार्मूला लागू हो सकता और सांसदों को मैदान में उतारा जा सकता है।

छत्तीसगढ़ में इन सांसदों को मिल सकता है टिकट सूत्रों के मुताबिक़ बिलासपुर से सांसद और छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष अरुण साव को भी विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है, रायपुर से सांसद सुनील सोनी को भी टिकट दिया जा दिया जा सकता है, दुर्ग से सांसद विजय बघेल का नाम पहले ही एलान किया जा चुका है उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ख़िलाफ़ चुनाव मैदान में उतारा गया है, सरगुजा सांसद और केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी को भी विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक़ एक दो दिन में छत्तीसगढ़ की सूची जारी की जा सकती है।

Related Posts