ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हैडन बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी. ग्रेस हैडन के अलावा वर्ल्ड कप में कुल 8 प्रेजेंटर होंगे…
नईदिल्ली (ए)। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से हो रहा है. वहीं, भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. बहरहाल, वर्ल्ड कप मैचों के लिए ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने खास तैयारी की है. दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर 120 कमेंटेटर 9 अलग-अलग भाषाओं में कमेन्ट्री करते नजर आएंगे।
वर्ल्ड कप मैचों की कमेन्ट्री रिकी पोंटिंग, ईयॉन मॉर्गन, रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, शेन वॉटसन और वकार युनूस जैसे दिग्गज करते नजर आएंगे. इसके अलावा क्रिकेट फैंस हिंदी-अंग्रेजी समेत 9 अलग-अलग भाषाओं में वर्ल्ड कप मैचों का लुफ्त उठा पाएंगे. वर्ल्ड कप मैचों की कमेंन्ट्री मराठी. तमिल, तेलुगू, कन्नड़, बंगाली, गुजराती और मलयायम जैसी भाषाओं में होगी।
इन सब दिग्गजों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हैडन बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी. ग्रेस हैडन के अलावा वर्ल्ड कप में कुल 8 प्रेजेंटर होंगे. साथ ही इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन, साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फॉफ डु प्लेसी भी वीडियो कॉल के माध्यम से कमेंट्री टीम का हिस्सा होंगे. गौरतलब है कि वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी 4 अक्टूबर को होगी. इसके बाद 5 अक्टूबर को पहला मैच खेला जाएगा. वहीं, इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।
वहीं, भारत अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 8 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें चेन्नई में आमने-सामने होगी. इसके बाद भारतीय टीम क्रमशः अफगानिस्तान और पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. भारतीय टीम क्रमशः अफगानिस्तान और पाकिस्तान के खिलाफ क्रमशः 11 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को मैदान पर उतरेगी।















