BREAKING

Uncategorised

छेड़छाड़ के आरोपी पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 03 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, बाइक जप्त

गौरेला- पेंड्रा- मरवाही। पीड़िता द्वारा थाना गौरेला में दिनांक 20/6/ 2020 प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराई कि, आज दिनांक 20/6/2020 को दोपहर को 2:00 बजे यह कृष्णा डेयरी के पास पहुंची थी कि हवाघर गौरेला के पास का रहने वाला एक लड़का राम चौहते अपने मोटर साईकिल में आया और हाथ पकड़ के छेड़खानी करने लगा इसके पहले भी कई बार छेड़खानी कर चुका है जो डर के कारण रिपोर्ट नही की थी।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना गौरेला में अपराध क्रमांक 85/2020 धारा 354 भादवि कायम कर थाना प्रभारी गौरेला के द्वारा पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा विधि अनुसार कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी को आदेशित किए जाने पर गौरेला पुलिस के द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी राम चौहते पिता उमेश चौहते निवासी हवाघर के पास गौरेला से मोटरसाइकिल को जप्ती उपरांत गिरफ्तार किया गया है।

Related Posts