बालोद। घटना थानां गुंडरदेही क्षेत्र का है ,पीड़िता के पिता ने थाने आकर एक अज्ञात मोबाइल नम्बर से उसकी बच्ची को लगातार , अश्लील मैसेज भेजने, अश्लील बातें करने के संदर्भ में लिखित में फरवरी माह में रिपोर्ट कराई थी, जिस पर थानां गुण्डरदेही में 354 घ 509 बी भा द वि के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की पता तलाश की जा रही थी , साइबर सेल से तकनीकी सहायता प्राप्त किया गया। जिससे मोबाइल का लोकेशन मुलमुला जांजगीर चंपा का होना पाया। पुलिस अधीक्षक बालोद से अनुमति प्राप्त कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रधान आरक्षक खूशबू वर्मा के नेतृत्व में टीम मुलमुला जांजगीर चाम्पा रवाना कर आरोपी घनश्याम कश्यप नीवासी मुलमुला को गिरफ्तार कर रिमांड में भेज गया है।
नाम आरोपी– घनश्याम कश्यप पिता मोहनलाल कश्यप 19 साल चोरभट्टी ,संजयनगर मुलमुला।






