BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

49 लाख रुपए से चरोदा के रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान की बढ़ जाएगी शान, महापौर निर्मल कोसरे ने भूमिपूजन कर कराया कार्य प्रारंभ

भिलाई-3। चरोदा के जोन -1 स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान की शान बढ़ जाएगी। इस मैदान में खेल प्रेमी दर्शकों के बैठक व्यवस्था हेतु गैलरी का निर्माण होने से ऐसा होगा। 49 लाख रुपए की लागत से यह काम नगर निगम भिलाई-चरोदा के माध्यम से पूरा होगा। इसके लिए महापौर निर्मल कोसरे ने गुरुवार को भूमिपूजन किया। इसके अलावा महापौर ने और भी कुछ वार्डों को विभिन्न विकास की सौगातों से नवाजा है। भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र में लगातार विकास के नए कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। महापौर निर्मल कोसरे अपनी टीम के साथ विभिन्न वार्डों में जाकर भूमिपूजन के साथ ही निर्माण कार्य शुरू करवा रहे हैं। गुरुवार को लगातार चौथे दिन महापौर ने निगम क्षेत्र के छह वार्डों में भूमिपूजन किया। इसमें वार्ड क्रमांक 27 जोन -1 चरोदा के रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में 49 लाख रुपए की लागत से दर्शकों की बैठक व्यवस्था के लिए गैलरी निर्माण कार्य प्रमुख है। इस कार्य के पूरा होने से विभिन्न खेल प्रतियोगिता को देखने आने वाले दर्शकों की सहूलियत बढ़ जाएगी।

गौरतलब रहे कि चरोदा के रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में फुटबॉल और क्रिकेट की बड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। इसके अलावा स्थानीय खिलाड़ी प्रतिदिन इस मैदान में अभ्यास के लिए आते हैं। यहां अभ्यास कर अपनी खेल प्रतिभा के दम पर कईं खिलाड़ी फुटबॉल के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करते हुए भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र का गौरव बढ़ा चुके हैं। खिलाड़ियों के साथ ही खेल प्रेमियों की ओर से इस मैदान पर दर्शकों के बैठक व्यवस्था हेतु गैलरी निर्माण की मांग महापौर निर्मल कोसरे से की गई थी।

भूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य मोहन साहू, संतोषी निषाद, एम. जॉनी, एस वेंकट रमना, ईश्वर साहू, मनोज डहरिया, नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा, पार्षदगण टेनेन्द्र ठाकरे, संजय यादव,  प्रेमलता चंद्राकर, फिरोज फारूकी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, महामंत्री पप्पू चंद्राकर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्ञानचंद जैन, मिलाप साहू, पूर्व पार्षद पुखराज जैन, आशीष वर्मा, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष असफाक अहमद, इंद्रजीत यादव, विनय सिंह, आकाश यादव, फुटबॉल के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी विमल घोष, श्री जोशी, मधु स्वर्णकार, जग्गू बंछोर, सुनील जैन, नमन जैन संदीप जैन, मोनू जैन सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इन विकास कार्यों का किया गया भूमिपूजन: महापौर निर्मल कोसरे ने गुरुवार को कुल छह वार्डों में नए शुरू हो रहे विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें वार्ड 27 जोन -2 चरोदा के रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में 49 लाख रुपए की लागत से गैलरी निर्माण, वार्ड 25 पंचशील नगर पूर्व में 15.95 की लागत से सीसी रोड एवं 19.52 लाख से बीटी रोड निर्माण, वार्ड 23 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चरोदा में 15.91 लाख से सीसी रोड निर्माण, वार्ड 5 दादर – पथर्रा में 16.03 लाख से नाली एवं 19.12 लाख से बीटी रोड निर्माण, वार्ड 21 चरोदा बस्ती में 5 लाख से ई रिक्शा चार्जिंग हब निर्माण तथा वार्ड 16 भिलाई-3 बाजार में अलग – अलग दो जगहों पर क्रमशः 11.49 लाख व 21.56 लाख रुपए की लागत से बीटी रोड निर्माण कार्य शामिल है।

Related Posts