रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने रायपुर स्थित निवास में विराजे भगवान श्री गणेश के पंडाल में पहुंचे। उन्होंने वहां अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री से पाटन हरदिया साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में जिला दुर्ग के पाटन हरदिया साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी मौजूद थे।
प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट के बैठक में हरदिया साहू समाज रायपुर और साहू समाज दुर्ग को शासकीय भूमि आबंटन में रियायत प्रदान करने के निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने शासन द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं से उन्हें मिल रहे लाभों के बारे में भी बताया।
प्रतिनिधिमंडल में पाटन हरदिया साहू समाज के अध्यक्ष मनबोध साहू, उपाध्यक्ष तोरण साहू, महामंत्री शत्रुहन साहू सहित खोरबहरा साहू, लखनलाल साहू और साहू समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।















