BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित प्रकाशन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

रायपुर। राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज 28 सितम्बर 2023 को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भाटापारा के निकटवर्ती ग्राम-सुमाभाठा में कृषक सह श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित प्रकाशन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया।

जनसंपर्क विभाग की ओर से वितरित प्रचार सामग्रियों में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ जनमन, छत्तीसगढ़ बढ़ रहा लगातार, पॉकेट बुक, छत्तीसगढ़ सरकार भरोसे की सरकार (पॉकेट बुक), जो कहा सो किया, फौलादी इरादा निभाया वादा-इन्फो-फोल्डर, वादे से ज्यादा पुस्तक, जो कहा सो किया मो. पॉकेट बुक, विभिन्न प्रकार के पाम्प्लेट 3डी लैंटीक्यूलर राम वन गमन पथ आदि शामिल है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में दूर-दराज से आए नागरिकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पिछले पौने पांच वर्षों के दौरान जनता की भलाई के लिए चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों की मुक्तकंठ से सराहना की। साथ ही उन्होंने बताया कि इसमें सरकार द्वारा जनहित में संचालित विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों के बारे में सहजता से जानकारी उपलब्ध हो रही है, इससे उनका भली-भांति लाभ उठाने में भी काफी सहुलियत होगी।

Related Posts