BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

एनपीजी की 56वीं बैठक में पीएम गति शक्ति पहल के तहत 52,000 करोड़ रुपये छह बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी देने की सिफारिश की

पीएम गति शक्ति शुरू होने के बाद से एनपीजी की ओर से मूल्यांकन की गई परियोजनाओं की कुल संख्या लगभग 11.53 लाख करोड़ रुपये के साथ 112 हो गई है…

नईदिल्ली (ए)। नेटवर्क योजना समूह (एनपीजी) की  56वीं बैठक में पीएम गति शक्ति पहल के तहत 52,000 करोड़ रुपये छह बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी देने की सिफारिश की गई है। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक यह योजना सड़क और रेलवे की होंगी। पीएम गति शक्ति शुरू होने के बाद से एनपीजी की ओर से मूल्यांकन की गई परियोजनाओं की कुल संख्या लगभग 11.53 लाख करोड़ रुपये के साथ 112 हो गई है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से जारी बयान के मुताबिक पीएम गति शक्ति के तहत एनपीजी की बैठक में छह परियोजना प्रस्तावों का मूल्यांकन किया गया। जिसमें सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की चार परियोजनाएं और रेल मंत्रालय की दो परियोजनाएं शामिल हैं।

बुनियादी ढांचे पर जोर हर पखवाड़े होने वाली इस अंतर-मंत्रालयी बैठक में एनपीजी बहु-साधन, प्रयासों के समन्वयन और परियोजना स्थल व उसके आसपास व्यापक विकास सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का मूल्यांकन करता है। लॉजिस्टिक लागत को कम करने के लिए एक एकीकृत बुनियादी ढांचा विकसित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई थी। 500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली सभी लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं एनपीजी के माध्यम से ही आगे बढ़ाई जाती हैं। इसमें सर्वाधिक परियोजनाएं सड़क, रेलवे और शहरी विकास की होती हैं।

पीएम गति शक्ति शुरू होने के बाद से एनपीजी की ओर से मूल्यांकन की गई परियोजनाओं की कुल संख्या लगभग 11.53 लाख करोड़ रुपये के साथ 112 हो गई है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से जारी बयान के मुताबिक पीएम गति शक्ति के तहत एनपीजी की बैठक में छह परियोजना प्रस्तावों का मूल्यांकन किया गया। जिसमें सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की चार परियोजनाएं और रेल मंत्रालय की दो परियोजनाएं शामिल हैं।

बुनियादी ढांचे पर जोर
हर पखवाड़े होने वाली इस अंतर-मंत्रालयी बैठक में एनपीजी बहु-साधन, प्रयासों के समन्वयन और परियोजना स्थल व उसके आसपास व्यापक विकास सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का मूल्यांकन करता है। लॉजिस्टिक लागत को कम करने के लिए एक एकीकृत बुनियादी ढांचा विकसित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई थी। 500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली सभी लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं एनपीजी के माध्यम से ही आगे बढ़ाई जाती हैं। इसमें सर्वाधिक परियोजनाएं सड़क, रेलवे और शहरी विकास की होती हैं।

Related Posts