BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

ज्वेलर्स के यहां देर रात 25 करोड़ रुपये की चोरी: चोरों ने शोरूम की दीवार में छेद कर दिया घटना को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

ज्वेलर्स के यहां देर रात 25 करोड़ रुपये की चोरी की घटना सामने आई है. इस वारदात को चोरों ने शोरूम की दीवार में छेद कर अंजाम दिया…

नईदिल्ली (ए)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंगपुरा इलाके के ज्वेलरी शोरूम का दीवार तोड़कर करोड़ों रुपये की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है. चोरी की यह घटना भोगल इलाके में स्थित उमराव ज्वेलर की है. इस वारदात को चोरों ने ज्वेलरी शोरूम की दीवार में छेदकर कर अंजाम दिया. चोर दीवार तोड़ने के बाद पहले शोरूम के लॉकर तक पहुंचे. इस घटना की सूचना मिलने के बाद निजामुद्दीन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के भोगल इलाके में चोरों ने एक गहने की दुकान से करीब 25 करोड़ रुपए की चोरी की. यह मामला सामने आने के बाद से इलाके में हड़कंप की स्थिति है. घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Posts