दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन और चल रहे विभिन्न सुरक्षा संबंधी रखरखाव कार्यों के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा…
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन और चल रहे विभिन्न सुरक्षा संबंधी रखरखाव कार्यों में सुधार एवं ट्रैक रखरखाव कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यह यह कार्य विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है।
रद्द होने वाली गाडियां-
1. दिनांक 26 सितम्बर से 05 अक्टूबर, 2023 तक रायपुर से चलने वाली 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
2. दिनांक 27 सितम्बर से 06 अक्टूबर, 2023 तक गेवरा रोड से चलने वाली 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
3. दिनांक 26 सितम्बर से 05 अक्टूबर, 2023 तक बिलासपुर एवं शहडोल चलने वाली 08740/08739 बिलासपुर –शहडोल–बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
4. दिनांक 26 सितम्बर से 05 अक्टूबर, 2023 तक रायपुर चलने वाली 08729 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
5. दिनांक 27 सितम्बर से 06 अक्टूबर, 2023 तक डोगरगढ़ चलने वाली 08730 डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
6. दिनांक 26 सितम्बर से 05 अक्टूबर, 2023 तक रायपुर एवं दुर्ग से चलने वाली 08701/08702 रायपुर-दुर्ग –रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
7. दिनांक 26 सितम्बर से 05 अक्टूबर, 2023 तक इतवारी एवं बालाघाट चलने वाली 08714/08715 इतवारी-बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
8. दिनांक 26 सितम्बर से 05 अक्टूबर, 2023 तक गोंदिया एवं कटंगी चलने वाली 07805/07806 गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
9. दिनांक 26 सितम्बर से 05 अक्टूबर, 2023 तक गोंदिया चलने वाली 07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
10. दिनांक 27 सितम्बर से 06 अक्टूबर, 2023 तक कटंगी चलने वाली 07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
11. दिनांक 26 सितम्बर से 05 अक्टूबर, 2023 तक गोंदिया चलने वाली 08806 गोंदिया-वड़सा मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
12. दिनांक 27 सितम्बर से 06 अक्टूबर, 2023 तक वड़सा चलने वाली 08808 वड़सा-चान्दा फोर्ट मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
13. दिनांक 27 सितम्बर से 06 अक्टूबर, 2023 तक चान्दा फोर्ट चलने वाली 08805 चान्दा फोर्ट-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
14. दिनांक 26 सितम्बर से 05 अक्टूबर, 2023 तक रायपुर चलने वाली 08721 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
15. दिनांक 26 सितम्बर से 05 अक्टूबर, 2023 तक डोगरगढ़ चलने वाली 08723 डोगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
16. दिनांक 27 सितम्बर से 06 अक्टूबर, 2023 तक गोंदिया चलने वाली 08724 गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के दसवें दिन – स्वच्छ आहार ( इन ट्रेन) के थीम आयोजन: भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ-रेल स्वच्छ-भारत के तहत स्वच्छता-पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है । दिनांक 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 तक आयोजित इस स्वच्छता ही सेवा-पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के सभी स्टेशनों तथा गाडियों में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
स्वच्छता पखवाडा के दसवें दिन स्वच्छ आहार(इन ट्रेन) के थीम आयोजन पर आज रायपुर रेल मंडल के नामित अधिकारियो द्वारा रायपुर मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों के पेंट्रीकार के भीतर खानपान,सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
आज इस थीम के तहत् रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों के पैन्ट्री कार के भीतर स्टेशन खानपान,सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया । इसके साथ यह भी देखा गया की सूखे – गीले कचरे डालने हेतु अलग – अलग पुख्ता इंतजाम है या नहीं । इसमें वेंडरों के हाथों में ग्लोव्स एवं मास्क तथा सिर का ढका होना, नाखूनों का कटा होना, उनका मेडिकल फिट होना, कार्यरत सभी स्टॉफ के आई -कार्ड अपडेट होना आदि सुनिश्चित किया गया एवं खाने – पीने गुणवत्ता से समझौता ना करें यात्रियों से मधुर संबंधों के साथ बात करें, यात्रियों की संतुष्टि – सेवा ही भारतीय रेल का सर्वोपरि उदेश्य है। इसी के साथ पैंट्री कार के अंदर किसी भी तरह की गन्दगी न फैलाये उनको जागरूक भी किया गया और स्वच्छ रेल – स्वच्छ भारत बनने में अपनी अहम् भूमिका अदा करें और रेलवे प्रशासन को अपना सहयोग प्रदान करे।















