BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सफाई मित्रों के लिए भिलाई चरोदा निगम में विशेष शिविर का हुआ आयोजन, 200 सफाई मित्रों का हुआ निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

भिलाई 3। भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका द्वारा सफाई सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समस्त सफाई कर्मचारी स्वच्छता दीदीया और उनके परिवार के लगभग सभी सदस्य शामिल हुए। शिविर में मेडिकल यूनिट के माध्यम से विशेष टेंट लगा कर स्वच्छता से जुड़े सभी सफाई कर्मचारियों और उनके परिवार जनों का स्वास्थ्य जांच परिक्षण कर दवा वितरण किया गया एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए सभी योजनाओं का उन्हें लाभ मिल सके उसके लिए सभी सफाई कर्मचारियों को पंजीकृत कराया गया।

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, डे-एनयूएलएम योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं राशन कार्ड हेतु जानकारी दी गई। राशन कार्ड आधार कार्ड पंजीयन जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र विवाह प्रमाण पत्र आवास योजना उज्जवला योजना के लिए भी आवेदन लिए गए। इस अवसर पर मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम के डॉक्टर डॉ रिचा शर्मा एवं डाॅ. अनिरूद्ध सोनी एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर मुकेश चंद्राकर नर्स ज्योति एवं नम्रता लैब टेक्नीशियन डेविड एवं गजेन्द्र फार्मासिस्ट विक्रम एवं प्रतिमा वाहन चालक( पायलेट) राजू एवं मिलन उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट की पूरी टीम ने सहयोग किया।

शिविर के दौरान डॉ. ने बताया कि स्वस्थ शरीर व्यक्ति को भगवान द्वारा दिया गया सबसे बड़ा वरदान हैं, लेकिन शरीर को स्वस्थ रखना व्यक्ति के हाथ में होता है। इसके लिए उसको नशा और बाहर के तेल फूल वाला खाना खाने से बचना चाहिए और हरा भरा प्रोटीन वाले चीजे जैसे कि केला ककड़ी दूध दही घी खाना चाइये ना कि ज्यादा तेल से बनी हुये चीजे

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत् भिलाई-चरौदा में महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर, आयुक्त अजय त्रिपाठी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, नोडल अधिकारी देवेन्द्र पाण्डेय, ए.पी.एम. मुकेश चंद्राकर, आवास प्रेरक अंकित साहू की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें मुकेश चंद्राकर एवं अंकित साहू का विशेष सहयोग प्रदान हुआ।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में रविवार को 200 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के अत्यंत कल्याणकारी और आरोग्यदायी योजना के तहत भिलाई चरौदा निगम के प्रत्येक वार्ड में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श यहाँ के निवासियों को मिल रहा है। जिससे आये दिन होने वाले छोटे-मोटे स्वास्थ्य समस्या के लिए अस्पताल के चक्कर लोगों को नही लगाने पडते है।

Related Posts