बेमेतरा। दिनांक 17.06.2020 के प्रात. 05 बजे डिलवापारा ग्राम अंधियारखोर निवासी विश्राम यादव पिता पकलु यादव उम्र 58 साल अपने निवास में नही थे जिसकी तलाश दिनांक 17.06.2020 से ही परिवारजन द्वारा की जा रही थी विश्राम यादव अपने घर में पत्नि सरोजनी यादव, पुत्र मोहन यादव, पुत्रवधु एवं विवाहीत बेटी के साथ निवासरत थे आज दिनांक 18.06.2020 के प्रात. 07 बजे बिश्राम यादव के पुत्र मोहन यादव ने अपने चचेरे भाईयो विष्णु यादव एवं हेम लाल को स्वयं लेकर घर के पास के गड्ढे की ओर लेकर गया एवं स्वयं अपने पिता की लाश को देख कर बताया उसके पश्चात मोहन यादव के चचेरा भाई हेमलाल ग्राम अंधियारखोर के कोटवार के साथ थाना नवागढ पहुचकर इसकी सुचना दिया। थाना नवागढ में प्रातः 08 बजे अपराध क्र. 150/2020 धारा – 302,201 भादवि का अपराध अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग पटेल, अति. पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस, एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा एवं थाना प्रभारी नवागढ निरीक्षक निरीक्षक विपीन रंगारी अपने थाना स्टाफ के साथ पहुचकर घटना स्थल का मुआयना किया।
मामले की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग पटेल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस को निर्देशित कर एसडीओपी बेमेतरा के नेतृत्व में थाना प्रभारी नवागढ निरीक्षक विपीन रंगारी व थाना स्टाफ को आरोपी पता साजी कर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
शव पंचनामा कार्यवाही विवेचना के दौरान मृतक बिश्राम यादव के संबंध में यह तथ्य प्रकाश में आया की मृतक बिश्राम यादव नशा करने का आदि /था तथा अपनी पत्नि श्रीमति सरोजनी यादव को मारपीट करता था व अन्य महिलाओ से इसके अवैध संबंध थे। बिश्राम यादव के इस कृत्य से परिवार एवं समाज के बीच मृतक बिश्राम यादव के पुत्र एवं पत्नि अपने आप को अपमानीत महशुस करते थे एवं मृतक के इस कृत्य से उनकी बदनामी भी हो रही थी मृतक के इस कृत्य से निजात पाने के लिए पत्नि एवं पुत्र ने दिनांक 17.06.2020 की देर रात्रि जब बिश्राम यादव शराब सेवन कर अपने घर की परछी में अकेला सोया था तब बिश्राम यादव की पत्नि एवं पुत्र मोहन यादव बिश्राम यादव का सोने का इंतजार कर रहे थे। बिश्राम यादव जब गहरी निंद में सो रहा था तब रात्रि करीब 2.30 रात्रि बजे पुत्र मोहन यादव व पत्नि सरोजनी यादव दोनो एकराय होकर मृतक बिश्राम यादव का गला दबाये तथा पत्नि सरोजनी यादव ने उनके पैरो को पकडते हुए हत्या करने में मदद की । गला दबाने के उपरांत मोहन यादव ने मृतक के गमछे से ही मृतक के मुह को बांध दिया एवं 17.06.2020 के सुबह 03 बजे पुत्र मोहन यादव व पत्नि सरोजनी यादव ने बिश्राम यादव के शव को अपने घर के पास के गड्ढे में ले जाकर बेसरम की झाडियो में छिपा दिये।
अभी तक की विवेचना एवं प्रकरण में मिले परीस्थितिजन्य साक्ष्य एवं भौतिक साक्ष्यो के अधार पर आरोपीगण 01. मोहन यादव पिता विश्राम यादव उम्र 21 साल 02. श्रीमति सरोजनी यादव पति स्व. विश्राम यादव उम्र 55 साल साकिनान डिलवापारा अंधियारखोर के विरूद्ध अपराध घटित करने के पर्याप्त प्रमाण होने पर से उन्हे अभिरक्षा में लेकर अनुविभगीय अधिकारी बेमेतरा श्री राजीव शर्मा एवं थाना प्रभारी नवागढ द्वारा लगातार गहन पुछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा के द्वारा मौके पर ही संदेही मोहन यादव व उसकी मां सरोजनी यादव से पुछताछ की गई जिससे उनकी अपराधिक मनास्थिति का पता चल गया था। थाना प्रभारी नवागढ निरीक्षक विपीन रंगारी, उनि. जी.पी. चिण्डा, प्र. आर. पवन राजपूत, आर. छोटु तेंदुकर, आर. विनोद राजपूत, आर. जगतारण नारंग, आर. अमित यादव, आर. पुना सिंह, महिला आर. सुनीत जांगड़े एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही है।






