भारत ने इंदौर में खेले गए दूसरे वनडे में 99 रनों से जीत दर्ज की. बारिश से बाधित इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम 217 रनों पर ढेर हुई…
इंदौर (ए)। बारिश से बाधित दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों से हरा दिया है. भारत ने पहले खेलने के बाद श्रेयस अय्यर (105), शुभमन गिल (104) और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 72) की शानदार पारियों की बदौलत 50 ओवर में 5 विकेट पर 399 रन बनाए थे. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी के 9 ओवर के बाद बारिश आ गई और फिर ऑस्ट्रेलिया को 33 ओवर में 317 रनों का रिवाइज्ड टारगेट मिला. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 217 रन ही बना सकी।
भारत के लिए गेंदबाजी में अश्विन और जडेजा ने कमाल किया. दोनों ने तीन-तीन विकेट चटकाए। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला को 20 से अपने नाम कर लिया है। सीरीज का आखिरी मैच 27 सितंबर को खेला जायेगा। भारत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 399 रन बनाए लेकिन बारिश होने के कारण D/L नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को 33 ओवर में 317 रन का लक्ष्य दिया गया।
इंदौर की छोटी बाउंड्रीज का फायदा उठाते हुए भारतीय टीम ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 399 रन बना डाले. भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. पहले शुभमन गिल (104) और श्रेयस अय्यर (105) ने शतक जड़े और फिर अंत में कप्तान केएल राहुल ने 38 गेंदों में 52 और सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में नाबाद 72 रनों की तूफानी पारी खेली।














