इंदौर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज इंदौर में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने पहला वनडे 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। दूसरे वनडे में भारत की शुरुआत खराब रही है. 16 रन पर ही भारत का पहला विकेट गिर गया. हेजलवुड ने ऋतुराज का विकेट लिया।
बारिश की खलल के बाद मैच दोबारा शुरू हो गया है. 10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट पर 80 रन है. श्रेयस अय्यर काफी आक्रामक अंदाज में खेले. गिल भी तेजी से रन बनाए।
श्रेयस अय्यर ने सिर्फ 86 गेंदों में शतक जड़ा दिया. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के निकले। 31वें ओवर में श्रेयस अय्यर 105 रन बनाकर आउट हुए. अपनी शतकीय पारी के दौरान अय्यर ने 11 चौके और 3 छक्के जड़े. अय्यर को सीन एबॉट ने कैच आउट कराया।
इधर शुभमन गिल ने भी अपना शतक पूरा कर लिया है। शुभमन और श्रेयस ने तीसरे विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी की। खबर लिखे जाने तक शुभमन गिल के साथ कप्तान केएल राहुल क्रीच पर है। भारत का स्कोर 34 ओवर की समाप्ति पर 234/2 है। भारत बड़े स्कोर की तरफ आगे बढ़ रह है।















