शूटिंग और रोइंग में कमाल कर रहे हैं भारतीय खिलाड़ी, अब तक 5 मेडल झोली में आए…
नईदिल्ली (ए)। एशियन गेम्स में पहले दिन ही भारत का खाता खुल गया है. भारत को शूटिंग में सिल्वर मेडल मिला और इसी के साथ भारत ने पहला मेडल हासिल किया. रोइंग में भारत का दिन काफी अच्छा जा रहा है. रोइंग में भारत को दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल मिल चुका है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. भारत के लिए क्रिकेट में सिल्वर मेडल पक्का हो गया है. भारत को हालांकि पहले गोल्ड का इंतजार है।
भारत को शूटिंग में एक और मेडल मिला है. 10 मीटर एयर राइफल में रमिता ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. भारत का शूटिंग में यह दूसरा मेडल है. अब तक भारत की झोली में 3 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं।
इस बार भारत की तरफ से 655 एथलीट्स का दल 40 स्पोर्ट्स के विभिन्न इवेंट में हिस्सा लेगा. देश को इस बार 100 से अधिक मेडल जीतने की उम्मीद है. इसमें सभी को टेबल टेनिस, रोइंग, शूटिंग, बॉक्सिंग और वुशू के अलावा हॉकी, क्रिकेट महिला और पुरुष इवेंट में पदक जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
भारत ने 24 सितंबर की शुरुआत भी शानदार तरीके से करते हुए रोइंग के इवेंट में अब तक एक सिल्वर और एक कांस्य पदक अपने नाम किया है. रोइंग में भारत के लिए पहला पदक अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की जोड़ी ने पुरुष लाइटवेट डबल्स स्कल्स के फाइनल में जीता जिसमें उन्होंने 6:28:18 का समय लेते हुए दूसरे स्थान पर खत्म करते हुए सिल्वर पदक पक्का किया।














