BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री आज रायपुर, सुकमा-छिंदगढ़, कोण्डागांव में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल, सुकमा जिले को 273.28 करोड़ के 137 विकास कार्याें की देंगे सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 24 सितंबर को सुकमा जिले के छिंदगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 273.28 करोड़ रूपये की लागत के 137 विकास कार्याें का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। इनमें 254.10 करोड़ रूपये की लागत के 118 कार्यो का लोकार्पण और 19.18 करोड़ रूपये के 19 कार्यो का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री के हाथों विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 257 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, नियुक्ति पत्र, आर्थिक सहायता राशि का चेक और सामाग्री का वितरण किया जाएगा। भूमिपूजन वाले कार्याें में राष्ट्रीय राजमार्ग योजना के तहत 81.08 करोड़ रूपये लागत के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में 12 उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण एवं चौड़ीकरण-मजबूतीकरण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा।

इसी प्रकार विकासखण्ड सुकमा, कोण्टा, छिंदगढ़ के 47 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत 53.38 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाली एकल ग्राम जल प्रदाय योजना के कार्य एवं छिंदगढ़ में 3 करोड़ की लागत से आवर्धन जल प्रदाय योजना का कार्य, शिक्षा विभाग के हास्टल, लाईब्रेरी, स्कूल भवन, अतिरिक्त भवन, पोटा केबिन, लोक निर्माण विभाग के संड़क, पुल-पुलिया, सीसी रोड, जल प्रदाय योजना, माईनर ब्रिज निर्माण, आदिम जाति अनुसूचित जाति विकास के 3 आश्रम भवन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उप स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन, 23 प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य जिसकी कुल लागत 50.77 करोड़ रूपये से अधिक है, आदि कार्य। इसी प्रकार 23.70 करोड़ रूपये की लागत के सुकमा में खेल परिसर, महाविद्यालय व विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष, 2 उच्च स्तरीय पुल निर्माण के कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 13.96 करोड़ रूपये की लागत से सुकमा के जिला अस्पताल में 50 बिस्तर क्रिटीकल केयर ब्लाक सहित अन्य 03 स्थानांे पर स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 4.22 करोड़ रूपये के लागत से 02 सड़क एवं चार सीसी रोड निर्माण, आदिम जाति कल्याण विभाग व पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के तहत 4.83 करोड़ रूपये की लागत के सीसी रोड, पुल-पुलिया, सामुदायिक भवन, स्कूल भवन, आंगनबाड़ी भवन, पंचायत भवन व स्व-सहायता समूह के लिए आजिविका वर्क शेड आदि कार्य, वन विभाग के 5 करोड़ रूपये के 07 नरवा विकास कार्य का भूमिपूजन होगा। इसी तरह विभिन्न विकासखण्डों में भी अन्य विकास कार्याें का भूमिपूजन होगा।

मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा लोेकार्पित होने वाले कार्याें में जिला निर्माण समिति के तहत 9.47 करोड़ रूपये से निर्मित स्कूल भवन एवं संधारण, शेड निर्माण, जिला अस्पताल में अतिरिक्त भवन निर्माण, माईनर ब्रिज का लोकार्पण होगा। इसी प्रकार ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग अंतर्गत 1.74 करोड़ रूपए की लागत से पोटाकेबिन, स्कूल भवन की मरम्मत, 34.74 लाख रूपये की लागत से जिला अस्पताल में निर्मित बर्न वार्ड, उप स्वास्थ्य केन्द्र सुकमा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 4.66 करोड़ रूपये की लागत से 9 एकल ग्राम जल प्रदाय योजना और 2 रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना, 2.65 करोड़ रूपये की लागत के 09 उचित मूल्य की दुकान निर्माण, 14 आंगनबाड़ी भवन निर्माण और 30 लाख रूपये की लागत से मुसारिया माता मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण होगा।

मुख्यमंत्री आज रायपुर, सुकमा-छिंदगढ़, कोण्डागांव में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 24 सितंबर को राजधानी रायपुर सहित सुकमा जिले के छिंदगढ़ और कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल पूर्वान्ह 11.05 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरु चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के सभागार में आयोजित राज्य संगोष्ठी ‘‘सी.जी. फिजियोकॉन 2023’’ इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात दोपहर 12 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विमान द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.40 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 1.10 बजे सुकमा जिले के विकासखण्ड छिंदगढ़ पहुंचेंगे। श्री बघेल छिंदगढ़ के मिनी स्टेडियम में आयोजित आमसभा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल छिंदगढ़ से दोपहर 2.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कोण्डागांव जिले के लिए प्रस्थान करेंगे और कोण्डागांव में दोपहर 3.10 बजे सेंट्रल लाईब्रेरी, आदिवासी विश्रामगृह भवन का लोकार्पण तथा विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल विकास नगर स्टेडियम में आयोजित आमसभा को सम्बोधित करेंगे। श्री बघेल शाम 5 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 6.35 बजे शहीद स्मारक भवन रायपुर में जय बूढ़ी मां गाड़ा महासभा द्वारा आयोजित ‘नुवाखाई जोहार भेंटघाठ’ मिलन समारोह 2023 में शामिल होंगे।

Related Posts