राज्यसभा से महिला आरक्षण बिल पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं उन सभी सांसदों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए वोट किया…
नईदिल्ली (ए)। राज्यसभा से भी महिला आरक्षण बिल को मंजूरी मिल गई है. इस बिल पर सभी सांसदों ने पक्ष में मतदान किया. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में 140 करोड़ देशवासियों को बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि मैं उन सभी राज्यसभा सांसदों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए वोट किया. इस तरह का सर्वसम्मत समर्थन वास्तव में खुशी देने वाला है।
उन्होंने कहा, ”संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ हम भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत कर रहे हैं. यह महज एक विधान नहीं है. यह उन अनगिनत महिलाओं को श्रद्धांजलि है जिन्होंने हमारे देश को बनाया है. भारत उनके योगदान से समृद्ध हुआ है।”
बिल के समर्थन में 214 वोट पड़े. इसके विरोध में किसी ने वोट नहीं किया. इस बिल को बुधवार को लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद मंजूरी मिली थी. निचले सदन में इस बिल के पक्ष में 454 और विरोध में 2 वोट पड़े. बिल में लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है. अब बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
A defining moment in our nation's democratic journey! Congratulations to 140 crore Indians.
I thank all the Rajya Sabha MPs who voted for the Nari Shakti Vandan Adhiniyam. Such unanimous support is indeed gladdening.
With the passage of the Nari Shakti Vandan Adhiniyam in…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 21, 2023
गृहमंत्री अमित शाह ने क्या कहा? केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महिला आरक्षण बिल पास होने पर कहा कि इच्छा होने पर सब पूरा हो जाता है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”जहां चाह, वहां राह. समतामूलक गवर्नेंस की राह पर एक ऐताहासिक मील का पत्थर हासिल हुआ जब राज्यसभा ने महिला आरक्षण विधेयक पारित कर दिया।”
उन्होंने आगे कहा, ”बहुत दिनों से चली आ रही मांग को पूरा करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में लैंगिक समानता को लेकर शक्तिशाली संदेश भेजा है. इसके लिए पीएम मोदी को मेरा हृदय से आभार और प्रत्येक नागरिक को बधाई।”
जेपी नड्डा ने दिया बयानबीवहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि नए संसद भवन की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी. आज, एक राष्ट्र के रूप में, हमने महिला सशक्तिकरण के एक नए युग में प्रवेश किया है।
जेपी नड्डा ने कहा, ”संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) से नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) के पारित होने के साथ, हम अपनी महिलाओं को लंबे समय से लंबित अधिकार प्रदान करने की दिशा में आगे बढ़े हैं।”















