वॉट्सऐप यूजर्स अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी हर जानकारी अब उनके वॉट्सऐप चैनल पर हासिल कर सकेंगे…
नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉट्सऐप चैनल ज्वाइन कर लिया है. सोशल मैसेजिंग ऐप में इस फीचर को हाल ही में पेश किया गया है. वॉट्सऐप चैनल एडमिन को टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल को ब्रॉडकास्ट करने की अनुमति देता है. नए फीचर की मदद से यूजर्स अपनी पसंदीदा सेलेब्रेटीज के चैनल को फॉलो कर सकते हैं, अगर कोई यूजर किसी चैनल को फॉलो करता है तो चैनल के एडमिन और अन्य फॉलोवर्स को उसका फोन नंबर दिखाई नहीं देगा. इसके अलावा चैनल के एडमिन को स्क्रीनशॉट और फॉरवर्ड को ब्लॉक करने का विकल्प भी मिलता है।
मिलेंगी प्रधानमंत्री से जुड़ी अपडेट्स वॉट्सऐप ने अपनी ऐप में इस फीचर को हाल ही में पेश किया था. इसके लॉन्च के कुछ दिनों बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉट्सऐप चैनल से जुड़ गए हैं. वॉट्सऐप यूजर्स अब चैनल पर भी प्रधानमंत्री की सभी अपडेट हासिल कर सकते हैं।
पीएम मोदी ने चैनल पर की पहली पोस्ट पीएम मोदी ने अपने वॉट्सऐप चैनल की पहली पोस्ट में कहा, “वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़कर रोमांचित हूं! यह हमारी निरंतर बातचीत की यात्रा में एक और कदम है. आइए यहां जुड़े रहें! यहां नए ससद भवनकी एक तस्वीर है।”
क्या है वॉट्सऐप चैनल ? चैनल एडमिन के लिए टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल भेजने के लिए वन-वे ब्रॉडकास्क टूल है. चैनल व्हाट्सएप पर अपडेट नामक एक नए टैब में मिलेंगे. यहां आपको स्टेटस और आपकी ओर से फॉलो किए जा रहे चैनल मिलेंगे. यह परिवार, दोस्तों और कम्युनिटी के साथ होने वाली चैट से अलग है।
अन्य फॉलोवर्स को नहीं दिखेगा नंबर किसी चैनल को फॉलो करने से आपका फोन नंबर एडमिन या अन्य फॉलोअर्स को दिखाई नहीं देगा. आप किसे फॉलो करने का निर्णय लेते हैं यह आपकी पसंद है और यह निजी है. एडमिन के पास अपने चैनल से स्क्रीनशॉट और फॉरवर्ड को ब्लॉक करने का विकल्प भी होगा।
चैनल को सर्च कर सकेंगे यूजर्स यूजर्स किसी भी चैनल को फॉलो करने के लिए उसे सर्च कर सकते हैं. यह चैनल यूजर्स के देश के आधार पर ऑटोमैटिकली फिल्टर किए जाते हैं. इसके अलावा आप ऐसे चैनल भी देख सकते हैं, जिनके फॉलोअर्स की संख्या काफी ज्यादा है और वह ज्यादा लोकप्रिय हैं।















