रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा दिनांक 16.09.2023 को थाना खरोरा एवं आरंग का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने स्तर पर संधारित किये जाने वाले समस्त दस्तावेजो, रजिस्टरों व फाइलों के नियमित व समुचित संधारण हेतु समुचित निर्देश दिए गए। थाने के कामकाज की समीक्षा करते हुए थाना खरोरा एवं आरंग के थाना प्रभारियों एवं विवेचकों के प्रकरणों की उनके द्वारा की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की गई तथा लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग के प्रकरणों के डायरी एवं दस्तावेजों का अवलोकन कर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने निर्देशित किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में आने वाले फरियादियों व पीड़ितों से बेहतर व्यवहार रखने के निर्देश दिए तथा कोई भी प्रार्थी या पीड़ित यदि कोई शिकायत लेकर थाने आता है तो उस पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देश देने के साथ ही क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों नहीं होने देने तथा ऐसी अवैधानिक गतिविधियां करने वालों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत ग्राम निस्दा स्थित हाईवे रोड में थाना आरंग पुलिस के साथ अन्य जिलो/राज्यों से आने वाले वाहनों के चेकिंग प्वाइंट का निरीक्षण भी किया गया।
SSP प्रशांत अग्रवाल ने थाना आरंग, खरोरा तथा निसदा अन्तर्जिला चेकिंग प्वाइंट का किया आकस्मिक निरीक्षण…@ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh @RaipurPoliceCG @RaipurDistrict @IpsDangi @Lalita_Mehar @Rohitmalekar9 @StateOfficers @NavaRaipur @MuncipalRaipur @CG_Police pic.twitter.com/SKU2LCS9Jy
— Sarnath Express News (@SarnathNews) September 17, 2023
इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए नाकेबंदी प्वाईंट लगाकर मुस्तैदी पूर्वक दोपहिया वाहन/चारपहिया वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने के निर्देश देने के साथ ही शराब, नगदी रकम, सोना चांदी सहित चुनाव से संबंधित अन्य सामग्रियों की अवैध रूप से परिवहन को रोकने एवं कार्यवाही करने सहित विधानसभा चुनाव सम्बन्धी आवश्यक जानकारी एकत्र करने निर्देशित करते हुए विधानसभा चुनाव के संबंध में अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्रों में विजिबल पुलिसिंग कर अड्डेबाजों, असामाजिक तत्वों सहित संदिग्ध व्यक्तियों, दोपहिया/चारपहिया वाहनों, होटल, लॉज एवं ढ़ाबा की चेकिंग करने सहित रात्रि गश्त को पुख्ता एवं मुस्तैदी पूर्वक करने एवं बाहरी व्यक्तियों पर सतत निगाह रखने कहा गया।
इसके साथ ही गुण्डा बदमाश एवं निगरानी बदमाश तथा अपराधिक तत्वों जिनकी संलिप्तता अपराधों में रहती है उन पर विशेष निगाह रखकर उनकी गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने तथा समय-समय पर उन पर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये गये। इस दौरान थाना प्रभारी आरंग, थाना प्रभारी खरोरा सहित उक्त थानों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।















