BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस ने 131 किलो चांदी किया जप्त, GST- इनकम टैक्स विभाग को दी सूचना

दुर्ग। दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के आपापुरा इलाके में अवैध रूप से चांदी का व्यापार करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है, पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में चांदी का सामान बरामद किया। वही पुलिस द्वारा जप्त चांदी की लगभग कीमत 90 लाख आंकी जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी व प्रशिक्षु डीएसपी आकांक्षा पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि बिहार के प्रकाश सिंह के पास 131 किलो चांदी का सामान बरामद किया है, जिसमें 4 किलो चांदी के बिस्किट भी शामिल है.पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वेस्ट बंगाल से सत्तू सिंह नाम के व्यापारी से माल लाकर दुर्ग में बेचता था. वहीं आरोपी से जब दस्तावेज की मांग की गई तो उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले।

 

पुलिस ने सभी सामानों को जप्त कर लिया है, पकड़े गए सभी 4 लोगो का बयान भी दर्ज किया है साथ ही जप्त 131 किलो चांदी को 102 के तहत कर जीएसटी और इनकम टैक्स के अधिकारियों को पुलिस ने सूचना दी है।

Related Posts