छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है. बीजेपी ने राज्य की सत्ताधारी भूपेश बघेल सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है…
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विगत दिनों चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए हुए थे. वहां पर उनके स्वागत में प्रोटोकॉल के तहत राज्य के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव भी मौजूद थे. इस दौरान पीएम मोदी के भाषण देने के बाद जब राज्य के सीएम टीएस सिंह देव के बोलने की बारी आई तो उन्होंने मुक्त कंठ से पीएम की तारीफ कर दी. जिसके बाद से उनकी पार्टी में विवाद हो गया और उनको सार्वजनिक तौर पर सफाई देनी पड़ गई।
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा था, ‘मैं यहां यह कहने से नहीं चूकना चाहुंगा कि हमारे राज्य के साथ कभी भी केंद्र सरकार ने भेदभाव नहीं किया, राज्य से हम लोगों ने अगर काम किया और मांगा तो बतौर एक साथी केंद्र सरकार की ओर से कभी हाथ तंग नहीं रहे और मेरा विश्वास है कि आने वाले समय में इस देश को, इस प्रदेश को मिल के अपनी संघीय ढांचे की व्यवस्था में निरंतर हम आगे बढ़ाते रहेंगे।’
बयान के बाद टीएस सिंह देव ने दी सफाई टीएस सिंह देव के इस बयान के सामने आने के बाद कांग्रेस में और बाकी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर उनके समर्थक उनकी आलोचना करने लगे जिसके बाद उनकी सफाई सामने आ गई है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘हमारे प्रदेश, पूरे देश में सदा अतिथि सत्कार की परंपरा रही है. एक शासकीय मंच पर, प्रधानमंत्री जी की गरिमा को ध्यान में रखते हुए कुछ बातें कही गईं थी. मंच के माध्यम से मैं आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में नहीं पड़ना चाहता था. और, मेरा वक्तव्य केवल अपने विभाग की मांगों से संबंधित था।’
एक सियार था, जो काफी समय तक जंगल में वो खुद को रंग कर अन्य जानवरों को मूर्ख बनाता था। एक दिन बरसात आई और सारे जंगल को मालूम चल गया की ये शेर की खाल में एक रंगा सियार है।
आज की बरसात ने ठीक उसी तरह छत्तीसगढ़ के रंगे सियार का सच सामने ला दिया।
उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव जी ने… pic.twitter.com/faXqPYR13q
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) September 14, 2023
छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्र ने हमेशा राज्य सरकार की मांग पूरी की। केंद्र सरकार से कभी भेदभाव महसूस नहीं हुआ।
ये छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री @TS_SinghDeo ने सार्वजनिक मंच से कहा है।
अब बताओ @bhupeshbaghel जी, केंद्र सरकार के लिए अपने द्वारा किए गए दुष्प्रचार के लिए… pic.twitter.com/iW7zRqIVSn
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) September 15, 2023
टीएस सिंह देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि, “आज आप देने आये हैं. बहुत सारी चीजें देते रहे हैं, दे रहे हैं और भविष्य में भी मिलती रहेंगी, ऐसा मेरा विश्वास है. आज रेल कॉरिडोर, ब्लॉक, सिकल सेल के ग्रसित नागरिकों को उनकी बेहतर पहचान और बेहतर उपचार के लिए जो कार्य का सिलसिला चालू है, उसमें आज आपने अपनी उपस्थिति से गति दी है।”
हमारे प्रदेश, पूरे देश में सदा अतिथि सत्कार की परंपरा रही है।
एक शासकीय मंच पर, प्रधानमंत्री जी की गरिमा को ध्यान में रखते हुए कुछ बातें कही गईं थी।
मंच के माध्यम से मैं आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में नहीं पड़ना चाहता था। और, मेरा वक्तव्य केवल अपने विभाग की माँगों से संबंधित…
— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) September 15, 2023
साल के अंत में प्रस्तावित हैं छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. बीजेपी ने राज्य की सत्ताधारी भूपेश बघेल सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है. हालांकि, एक रणनीति के तहत छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी लगातार हिंदुत्व की पिच पर उसी तरह से खेल रहे हैं, जैसे भाजपा खेला करती है. ऐसे में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिग्गज नेता और बघेल सरकार के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने ऐसा बयान दे दिया है, जिसने कांग्रेस के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी।















