प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 14 सितंबर को चुनावी राज्यों मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगें.जहां वह 57 हजार करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे…
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार 14 सितंबर को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे. इस दौरान, वह दोनों चुनावी राज्यों में 57 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि मध्य प्रदेश में मोदी जहां बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल परिसर सहित 50,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं और राज्यभर में 10 नयी औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. वहीं, छत्तीसगढ़ में वह रेल क्षेत्र की कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
चुनावी राज्यों को पीएम मोदी का सौगात पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल परिसर, नर्मदापुरम में ‘बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण क्षेत्र’ और रतलाम में मेगा औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखेंगे. पीएमओ के अनुसार, इंदौर में प्रधानमंत्री दो आईटी पार्क और राज्यभर में छह नये औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।
पीएमओ के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री लगभग 6,350 करोड़ रुपये की कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. उसने बताया कि मोदी छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ की आधारशिला भी रखेंगे और एक लाख सिकल सेल परामर्श कार्ड वितरित करेंगे।















