बलौदाबाजार। थाना सिटी कोतवाली मे प्रार्थी सम्पत लाल साहू साकिन डी के कालेज बलौदाबाजार की रिपोर्ट पर दिनांक 22/04/20 को तांबा वायर, पंखा, ट्युबलाईट, प्रार्थी भागलाल कोसले पिता संतराम द्वारा दिनाक 13/06/20 को 9 नग पंखा सिलिंग पंखा, ट्युब लाईट, प्रार्थी अरविंद कुमार चतुर्वेदी पिता रामकुशल की रिपोर्ट पर दिनाक 05/02/20 को कापर केबल, प्रार्थी विरेन्द्र वर्मा पिता श्रीराम लाल द्वारा दिनाक 09/06/20 को 3 नग एसी का आउटडोर गैस वायर एवं प्रार्थी यू0के0 सोनवानी पिता बी एल सोनवानी द्वारा 13/02/20 को बिजली सामान कीमती 45,000 रूपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र 90/2020 धारा 457,380 भादवि, 102/2020 457,380 भादवि, 256/2020 धारा 380 भादवि, 357/2020 धारा 457,380 भादवि, 349/2020 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
जिले में अपराधों की त्वरित रोकथाम हेतु जिला पुलिस कप्तान प्रशांत ठाकुर द्वारा निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुभाष दास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय चौधरी के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के उपरोक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपी के पता तलाश क्रम में दिनाक 14.06.2020 को मुखबीर की सूचना पर नया बस स्टैण्ड बलौदाबाजार में समक्ष गवाहान घेराबंदी कर संदिग्ध शंभू वैष्णव पिता लखन वैष्णव उम्र 20 साल साकिन इंदिरा कालोनी, शुभम वर्मा पिता वेदराम वर्मा उम्र 18 साल साकिन संजय कालोनी बलौदाबाजार को हिरासत में लिया गया ।
जिसमें थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत उपरोक्तानुसार प्रकरण में चोरी करना स्वीकार किया । जिसके कब्जे से दिनाक 14.06.2020 को 11 नग सिलिंग पंखा, 02 नग ट्युब लाईट कीमती 15,000 रूपये को जप्त किया गया । प्रकरण में आरोपीगण को दिनाक 14.06.2020 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में सउनि डहरिया प्र0आर0 अरविंद राय, आर0 विवेकानंद सिह, राजेन्द्र साहू, सतीष साहू, शंकर पैकरा, दीपक साहू का विशेष योगदान रहा।






