BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

भारतीय मूल के अर्थशास्त्री थर्मन शणमुगारत्नम सिंगापुर के नौवें राष्ट्रपति के रूप में 14 सितंबर को लेंगे शपथ

थर्मन शनमुगरत्नम को सिंगापुर के बड़े राजनेताओं में गिना जाता है, राष्ट्रपति का चुनाव जीतने से पहले थर्मन देश के उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं…

नईदिल्ली (ए)। सिंगापुर में हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वाले भारतीय मूल के अर्थशास्त्री थर्मन शनमुगरत्नम गुरुवार 14 सितंबर को सिंगापुर के 9वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे. बता दें कि हाल ही में शनमुगरत्नम ने 70.4 फीसदी वोट के साथ बड़ी जीत हासिल की है। दरअसल, निवर्तमान राष्ट्रपति हलीमा याकूब का कार्यकाल 13 सितंबर को समाप्त हो रहा है. ऐसे में भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम बतौर राष्ट्रपति अपना कार्यकाल 14 सितंबर से संभालेंगे. सिंगापुर में निर्वाचित राष्ट्रपति का कार्यकाल छह साल का होता है।

बड़े अंतर से जीता राष्ट्रपति चुनाव 66 वर्षीय थर्मन शनमुगरत्नम के अलावा राष्ट्रपति पद की रेस में दो अन्य उम्मीदवार भी शामिल थे, जिनमें सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी के पूर्व निवेश प्रमुख एनजी कोक सॉन्ग और सरकारी बीमा कंपनी के पूर्व प्रमुख टैन किन लियान शामिल थे. सोंग और लियान को क्रमश: 15.72 प्रतिशत और 13.88 प्रतिशत मत मिले थे।

थर्मन शनमुगरत्नम के बारे में 25 फरवरी 1957 को  सिंगापुर में जन्मे थर्मन शनमुगरत्नम ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में बीएससी की डिग्री हासिल की. इसके बाद वो यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैम्ब्रिज के वुल्फ़सन कॉलेज गए, जहां से उन्होंने अर्थशास्त्र में ही एम.फिल किया. जिसके बाद अर्थशास्त्री के रूप में वे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे. वे एशिया के पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल मोनेटरी एंड फाइनेंशियल कमिटी के प्रमुख की कुर्सी संभाली है।

फिर राजनीति में रखा कदम थर्मन शनमुगरत्नम को सिंगापुर के बड़े राजनेताओं में गिना जाता है. राष्ट्रपति का चुनाव जीतने से पहले थर्मन देश के उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं. उन्होंने 2001 में सक्रिय रूप से राजनीति में कदम रखा था. राजनीति में शामिल होने के बाद थर्मन ने दो दशकों से अधिक समय तक सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) के साथ सार्वजनिक क्षेत्र और मंत्री पदों पर कार्य किया है।

थर्मन शनमुगरत्नम का निजी जीवन थर्मन शनमुगरत्नम भारतीय मूल के हैं, उनके पूर्वत तमिल थे. वे सिंगापुर में बसे भारतीय समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. थर्मन के पिता प्रोफ़ेसर के. शनमुगरत्नम एक मेडिकल साइंटिस्ट रह चुके हैं. उन्हें ‘फ़ादर ऑफ पैथोलॉजी इन सिंगापुर’ कहा जाता है. उन्होंने सिंगापुर कैंसर रेजिस्ट्री की नींव रखी थी. थर्मन शनमुगरत्नम के निजी जीवन की बात करें, तो इनके परिवार में कुल 6 लोग है. इनकी पत्नी का नाम युमिको इटोगी है. इनके चार बच्चे हैं. इनके बच्चों का नाम माया, आकाश, कृष्ण और अर्जुन है।

Related Posts