BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का वित्त विभाग को निर्देश, एक सप्ताह के भीतर तात्यापारा- शारदा चौक सड़क चौड़ीकरण कार्य की मिले मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनहित को ध्यान में रखते हुए राजधानी रायपुर के तात्यापारा – शारदा चौक सड़क के चौड़ीकरण कार्य का वित्त विभाग को एक सप्ताह के भीतर मंजूरी जारी करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि तात्यापारा – शारदा चौक सड़क राजधानी के हृदय स्थल और व्यस्तम इलाके में स्थित है। यहां आये दिन लोगों को ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राजधानी में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़क चौड़ीकरण के निर्देश दिए गए है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में वित्त विभाग को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि तात्यापारा से शारदा चौक तक की सड़क सकरी है। शहर का मुख्य मार्ग होने की वजह से यहां हर दिन यातायात का भारी दबाव रहता है और सैकड़ों लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क के चौड़ीकरण हो जाने से शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सहित आवा-जाही में लोगों को काफी सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अवगत कराया कि राजधानी रायपुर स्थित तात्यापारा चौक से शारदा चौक के बीच सड़क निर्माण कार्य सरकार की प्राथमिकता में है और इसे जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा।

Related Posts