BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

08 लाख ईनामी बटालियन सदस्या महिला सहित 02 पुरूष नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बड़ी नक्सली घटनाओ में रहे है शामिल

जिला सुकमा एवं बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र में हुई बड़ी नक्सली घटनाओ में रहे है शामिल…सभी आत्मसमर्पित नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के है निवासी…नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआरजी, जिला बल सुकमा व 201 वाहिनी कोबरा के आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है…

सुकमा। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत विश्वास, विकास एवं सुरक्षा की भावना एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘पूना नर्कोम अभियान’’ नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 01 महिला सहित 03 नक्सलियों क्रमशः 01. कमली उर्फ कमला (बटालियन सदस्य, ईनामी 08 लाख रूपये छ0ग0 शासन द्वारा), 02. देवा (पूर्व बटालियन कंपनी सदस्य), 03. सन्नू (डीएकेएमएस सदस्य) सभी निवासी थाना जगरगुण्डा क्षेत्र जिला सुकमा के द्वारा दिनांक 09/09/2023 को नक्सल ऑप्स कार्यालय सुकमा में किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक सुकमा एवं सुरेश सिंह पायल, द्वितीय कमान अधिकारी डीआईजी ऑफिस सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन स्वरूप सहायता राशि प्रदान किया गया।

उक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास योजना के तहत सभी सुविधाएं प्रदाय किया जायेगा।
महिला नक्सली कमली उर्फ कमला का विवरण:-
नक्सली संगठन में कार्यावधि-
▪️ वर्ष 2017 बाल संघम सदस्या।
▪️ वर्ष 2018 – फरवरी 2018 तक नागाराम एलओएस के साथ घूमी।
▪️ वर्ष 2018 मार्च – 2019 तक बटालियन में प्लाटून कमांडर सनवती की गार्ड रही।
▪️वर्ष 2019 – दिसम्बर 2022 तक बटालियन सदस्य कंपनी नंबर 02 प्लाटून नंबर 01, सेक्शन ‘‘बी’’
सदस्या।

बड़ी घटनाए जिसमे सम्मिलित रही:-
▪️ वर्ष 2020 में टोण्डामरका में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना।
▪️ वर्ष 2021 – टेकलगुडा घटना के समय पेदागेल्लूर की ओर स्नाईफर टीम कमांडर व टीम के साथ स्टाप पार्टी में रही थी।

आत्मसमर्पित नक्सली देवा का विवरण –
नक्सली संगठन में कार्यावधि-
▪️ वर्ष 2006- 2007 तक सीएनएम सदस्य।
▪️ वर्ष 2008 -2009 तक कंपनी नंबर 08 सदस्य।
▪️ वर्ष 2009-2014 तक बटालियन सदस्य ।

नक्सली घटनायें/गतिविधि जिसमे सम्मिलित रहा-
▪️ वर्ष 2008 में पदामपारा-मिनपा डेरा में चुनाव के समय डेरा लगाने के दौरान पुलिस-नक्सली मुठभेड़ 03 नक्सली की मौत कुछ जवान शहीद।
▪️ वर्ष 2009 में पालोडी किस्टाराम से आप्स हेतु रवाना पार्टी पर वापसी की घटना 03 जवान शहीद एवं हथियार की डकैती।
▪️वर्ष 2013 में अस्थाई कैम्प मिनपा में 02 दिन रात के समय फायरिंग की घटना।

आत्मसमर्पित नक्सली सन्नू का विवरण-
नक्सली संगठन में कार्यावधि-
▪️ वर्ष 2016 -2019 तक संघम सदस्य।
▪️ वर्ष 2020 से अबतक डीएकेएमएस सदस्य।

Related Posts